Skip to content
Thehindinews
Thehindinews

  • Home
  • News Article
  • Story
  • Information
  • blog
  • Life Style
Thehindinews
Thehindinews

मदरसों में भी पढ़ाई जाएगी संस्कृत

Uttarakhand News : अब देवभूमि उत्तराखंड के मदरसों में भी पढ़ाई जाएगी संस्कृत, लागू होगा NCERT का सिलेबस

Hindi News, September 13, 2023September 13, 2023

नमस्कार, दोस्तों सरकार द्वारा हमारी संस्कृति की ओर एक सुन्दर पहल होने जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि अब से हमारी देवभूमि उत्तराखंड में संस्कृत पढ़ाई जाएगी। आप सोच रहे होंगे कि इसमें नया क्या है? यहाँ तो पहले से ही संस्कृत पढ़ाई जाती है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब से मुस्लिम विद्यालयों अर्थात मदरसों में भी संस्कृत पढ़ाई जाएगी। जी हाँ इसकी जानकारी वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने दी है। आईये आपको इस विषय में पूरी जानकारी देते हैं।

मदरसों में संस्कृत

उत्तराखंड के अन्य विद्यालयों के साथ साथ अब मुस्लिम मदरसों में भी संस्कति विषय को पढ़ाया जायेगा। वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि मदरसों में अब NCERT का पाठ्यक्रम पढ़ाया जायेगा। जिसके अंतर्गत छात्र न केवल संस्कृत बल्कि गणित, इंग्लिश और विज्ञान जैसे सभी विषयों का अध्यन्न करेंगे ताकि वह सभी विषयों का ज्ञान ले सकें। मदरसों में होने वाला यह बदलाव मुस्लिम समाज को विकास की ओर ले जायेगा।

मॉर्डन मदरसा

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि वह चार मदरसों को मॉर्डन बनाकर उनका नवीनीकरण करने में लगे हुए हैं। इनमें देहरादून में मुस्लिम कॉलोनी, रामनगर में जामा मस्जिद खटीमा में रहमानिया और रुड़की में रहमानिया मदरसा शामिल हैं। जिसमे NCERT के सभी विषयों को पढ़ाया जायेगा। धीरे धीरे वक़्फ़ बोर्ड के अंतर्गत आने वाले सभी मदरसों को मॉर्डन बनाया जायेगा। जिसके लिए उन्होनें “एक हाथ में लैपटॉप, एक हाथ में कुरान” का नारा दिया। उन्होंने बताया कि संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक मुस्लिम छात्रा ने संस्कृत में कुरान लिखी है, जिसे मदरसों शिक्षा कमेटी में भी शामिल किया गया है।

यह भी जानें : कौन हैं अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री?

News Article

Post navigation

Previous post
Next post

Comment

  1. Dhananjay Nautiyal says:
    September 13, 2023 at 7:47 am

    धन्य हो देवभूमि और उसके सुपुत्र जो ऐसे पहल करते हैं जिससे देवभूमि उत्तराखंड और भारत देश का नाम आगे बढ़ रहा है

    भारत देश के बारे में भी कुछ लिखें….

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • जब PM खुद मैदान में उतरें फिल्म बचाने — तो सवाल उठना लाज़मी है कि आखिर क्यों?
  • ‘द कारवां’ की रिपोर्ट पर वीडियो बनाया, गडकरी ने ठोका 50 करोड़ का मुकदमा — इन्फ्लुएंसर मुकेश मोहन का फोन भी जब्त
  • एलपीजी संकट की मार: होमटाउन से दूर रहने वाले मज़दूर और नौकरीपेशा लोग सबसे ज़्यादा बेहाल, ब्लैक में ₹6,000 तक पहुँचा सिलेंडर
  • स्कूल हो या अस्पताल — गरीब की जेब हमेशा खाली, मजबूरी हमेशा भारी
  • धुरंदर और धुरंदर: द रिवेंज — एक्शन, देशभक्ति और सस्पेंस का धमाकेदार कॉम्बो!

Advertisement

social link

  • Facebook
  • जब PM खुद मैदान में उतरें फिल्म बचाने — तो सवाल उठना लाज़मी है कि आखिर क्यों?
  • ‘द कारवां’ की रिपोर्ट पर वीडियो बनाया, गडकरी ने ठोका 50 करोड़ का मुकदमा — इन्फ्लुएंसर मुकेश मोहन का फोन भी जब्त
  • एलपीजी संकट की मार: होमटाउन से दूर रहने वाले मज़दूर और नौकरीपेशा लोग सबसे ज़्यादा बेहाल, ब्लैक में ₹6,000 तक पहुँचा सिलेंडर
  • स्कूल हो या अस्पताल — गरीब की जेब हमेशा खाली, मजबूरी हमेशा भारी
  • धुरंदर और धुरंदर: द रिवेंज — एक्शन, देशभक्ति और सस्पेंस का धमाकेदार कॉम्बो!

Advertisement




©2026 Thehindinews | WordPress Theme by SuperbThemes
Go to mobile version