Skip to content
Thehindinews
Thehindinews

  • Home
  • News Article
  • Story
  • Information
  • blog
  • Life Style
  • About Us
  • Contact
Thehindinews
Thehindinews

वन दरोगा भर्ती के परिणाम

Uttarakhand News : वन दरोगा भर्ती के परिणाम हुए जारी, 292 अभ्यर्थियों का हो गया चयन

Laxmi Nautiyal, September 14, 2023September 14, 2023

नमस्कार, जैसा कि आप लोगों को जानकारी होगी कि बीते महीने में UKSSSC ने वन दरोगा भर्ती की लिखित व शारीरिक परीक्षाएं संपन्न करवाई थी। जिसके फाइनल परिणामों की सूची अब जारी की गयी है। आयोग द्वारा जारी की गयी इस सूची के अनुसार 292 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जिसमे से 185 पुरुष अभ्यर्थी है और 107 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

वन दरोगा भर्ती के अंतिम परिणाम हुए जारी

वन दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन इस वर्ष 2023 में 11 जून को किया गया था। जिसके परिणामों को आयोग ने महज 5 दिनों के भीतर जारी किया था। जिसमे से 615 अभ्यर्थियों को चयनित कर शारीरिक मापजोख के लिए बुलाया गया था। शारीरिक दक्षता के परिणाम भी 31 जुलाई को घोषित किये गए। 256 अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 3 से 11 अगस्त और 359 अभ्यर्थियों की शारीरक परीक्षा 7 और 8 अगस्त को संपन्न करवाने के बाद अभिलेख सत्यापन हुआ। सत्यापन के पश्चात वन दरोगा के अंतिम परिणामों की घोषणा की गयी।

292 अभियर्थियों का हुआ चयन

सभी परीक्षाओं को संपन्न करवाने के पश्चात सत्यापन हुआ। जिसके बाद ही आयोग ने अंतिम परिणामों की घोषणा की और साथ ही चयनित छात्रों की सूची जारी की गयी। इसकी जानकारी आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने दी। उन्होंने बताया कि फाइनल रिजल्ट में 292 छात्रों को पूर्ण रूप से चयनित किया गया है जबकि 18 OBC अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों में कमियां पायी गयी है। जिस कारणवश उन्हें अभी चयनित लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। वहीँ जानकारी मिली है कि अभी 6 अभ्यर्थियों का सत्यापन डेंगू या अन्य कारणों से नहीं हो पाया।

यह भी जानें : अब देवभूमि उत्तराखंड के मदरसों में भी पढ़ाई जाएगी संस्कृत, लागू होगा NCERT का सिलेबस

क्या कहना है कोर्ट का

हालाँकि आयोग ने फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है लेकिन अभी यह हाई कोर्ट के दायरे में है। जैसा कि आपको पता है कि आयोग ने 316 पदों पर भर्ती विज्ञप्ति जारी थी। लेकिन कोर्ट में विचाराधीन वाद के अनुसार वन दरोगा के पद पर 211 पदों को ही भरा जाना है। जबकि कोर्ट का यह आदेश भर्ती प्रक्रिया पूरी होने से पहले आ चूका था। यदि ऐसा होता है तो 105 पद शेष रह जायेंगे

News Article

Post navigation

Previous post
Next post

Comments (2)

  1. Dhananjay Nautiyal says:
    September 14, 2023 at 9:56 am

    क्या ये फाइनल परिणाम है ….

    Reply
    1. Hindi News says:
      September 15, 2023 at 10:42 am

      नहीं अभी कोर्ट से फाइनल होगा।

      Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Author Name

एक जागरूक नागरिक

Becoming an aware citizen is everyone's responsibility.

social link

  • Facebook
  • Twitter
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
  • July 7, 2026 by Laxmi Nautiyal गरीबी की जड़ ज़्यादा बच्चे या कम संसाधन? पूरा सच जानिए
  • July 6, 2026 by Laxmi Nautiyal दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में सिर्फ 79 दिन में गड्ढे — ₹12,000 करोड़ गए कहां?
  • June 20, 2026 by Laxmi Nautiyal अमेरिका में Data Centers बैन, भारत में खुली छूट — पानी का संकट किसे दिखता नहीं?
  • June 19, 2026 by Laxmi Nautiyal भारत में AIIMS का इतिहास: 1956 से 2026 तक कब बने, किसने बनाए, कितने बने
  • June 19, 2026 by Laxmi Nautiyal छात्रों की गूंज महारैली: कोटा में राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
  • गरीबी की जड़ ज़्यादा बच्चे या कम संसाधन? पूरा सच जानिए
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में सिर्फ 79 दिन में गड्ढे — ₹12,000 करोड़ गए कहां?
  • अमेरिका में Data Centers बैन, भारत में खुली छूट — पानी का संकट किसे दिखता नहीं?
  • भारत में AIIMS का इतिहास: 1956 से 2026 तक कब बने, किसने बनाए, कितने बने
  • छात्रों की गूंज महारैली: कोटा में राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Advertisement




©2026 Thehindinews | WordPress Theme by SuperbThemes
Go to mobile version