Skip to content
Thehindinews
Thehindinews

  • Home
  • News Article
  • Story
  • Information
  • blog
  • Life Style
Thehindinews
Thehindinews

पौड़ी के पाबौ में गुलदार ने पांच साल के बच्_चे को बनाया शिकार

Uttarakhand Pauri News: पौड़ी के पाबौ में गुलदार ने पांच साल के बच्‍चे को बनाया शिकार, गांव में छायी दहशत

एक जागरूक नागरिक, November 23, 2022November 23, 2022

Uttarakhand Pauri News: उत्तराखंड में गुलदार की दहशत से सभी लोग डरे हुए हैं। आये दिन गुलदार के हमले की कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। ऐसी ही एक दिल दहलाने वाली खबर उत्तराखंड के पौड़ी जिले से सामने आयी है। पौड़ी के पाबौ में गुलदार ने पांच साल के बच्चे को बनाया शिकार। जिसके कारण पूरे गाँव में मातम का माहौल छाया हुआ है।

पांच साल का मासूम बना गुलदार का शिकार

उत्तराखंड में गुलदार की काफी दहशत मची हुई है। काफी जिलों में लगातार गुलदार के हमले की खबर आती रहती है। कई मासूम गुलदार का शिकार बन चुके हैं। ऐसे ही पाबौ में निसणी गाँव में निवासी रविंद्र सिंह के बच्चे को गुलदार ने शिकार बनाया। बच्चे का नाम पियूष बताया जा रहा और उसकी उम्र करीब साढ़े पांच वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि खेलने से लौटते समय पियूष को गुलदार ने शिकार बना लिया।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक पियूष 22 नवम्बर मंगलवार की शाम को खेलने से घर को लौट रहा था। उसी समय ताक में बैठे गुलदार ने उसपर हमला कर दिया। जैसे ही लोगों को इसकी भनक लगी तो सभी शोर मचाने लगे। लोगों के शोर से गुलदार ने बच्चे को झाड़ियों में ही छोड़ दिया। लोग वहाँ पहुंचे तो तब तक काफी समय हो गया था, पियूष की जान चली गयी थी। जिसके बाद से पूरे गाँव में मातम का माहौल छा गया है।

इसके बाद पुलिस को खबर दी गयी। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिर 108 को बुलाया गया और पियूष की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला हॉस्पिटल में पहुँचाया गया। इस मामले की पूरी जानकारी पाबौ पुलिस चौकी के प्रभारी दीपक पंवार ने दी। वहीं गाँव वाले वन विभाग के कर्मचारियों पर गुस्सा दिखा रहे हैं।

यह भी जानें : 8 अरब तक पहुंची दुनिया की आबादी, सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए बढ़ा खतरा, जानें क्या होंगी समस्याएं

News Article

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Author Name

एक जागरूक नागरिक

Becoming an aware citizen is everyone's responsibility.

social link

  • Facebook
  • Twitter
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
  • June 4, 2026 by एक जागरूक नागरिक Google पर सच क्यों नहीं दिखता? — बड़े news channels की चुप्पी का सच
  • June 4, 2026 by एक जागरूक नागरिक PMKVY घोटाला: 14,450 करोड़ रुपए, 90 लाख फर्जी नाम — CAG ने खोली पोल
  • June 3, 2026 by एक जागरूक नागरिक बेरोज़गारी, महंगाई, गरीबी — और RBI को पड़ी है नोट बदलने की? सच में यही है अभी की ज़रूरत?
  • June 3, 2026 by एक जागरूक नागरिक Abhijeet Dipke 6 जून को India आ रहे हैं — परिवार को Arrest का डर, फिर भी Jantar Mantar Protest और Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की माँग
  • June 3, 2026 by एक जागरूक नागरिक अंजना ओम कश्यप ने Online Teachers को "दो कौड़ी का" कहा — करोड़ों Students का गुस्सा फूटा
  • Google पर सच क्यों नहीं दिखता? — बड़े news channels की चुप्पी का सच
  • PMKVY घोटाला: 14,450 करोड़ रुपए, 90 लाख फर्जी नाम — CAG ने खोली पोल
  • बेरोज़गारी, महंगाई, गरीबी — और RBI को पड़ी है नोट बदलने की? सच में यही है अभी की ज़रूरत?
  • Abhijeet Dipke 6 जून को India आ रहे हैं — परिवार को Arrest का डर, फिर भी Jantar Mantar Protest और Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की माँग
  • अंजना ओम कश्यप ने Online Teachers को “दो कौड़ी का” कहा — करोड़ों Students का गुस्सा फूटा

Advertisement




©2026 Thehindinews | WordPress Theme by SuperbThemes
Go to mobile version