Skip to content
Thehindinews
Thehindinews

  • Home
  • News Article
  • Story
  • Information
  • blog
  • Life Style
  • About Us
  • Contact
Thehindinews
Thehindinews

National Voters Day 2023

National Voters Day 2023 : पूरे भारत में मनाया जाता है राष्ट्रीय मतदाता दिवस, जानें क्या है इस वर्ष की थीम

Laxmi Nautiyal, January 25, 2023January 25, 2023

National Voters Day 2023 : भारत एक लोकतांत्रिक देश है, यहाँ जनता स्वयं ही वोट देकर अपने नेता का चयन करती है। जिसके लिए भारत के प्रत्येक नागरिक का वोट देना आवश्यक है। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक और इसका महत्त्व समझाने के लिए पूरे भारत में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day) मनाया जाता है।

कब मनाया जाता है राष्ट्रीय मतदाता दिवस

हमारे देश में किसी भी चुनाव को बिना किसी घोटाले के संपन्न करवाने की जिम्मेदारी निर्वाचन आयोग की होती है। जैसे कि हम लोगों को विदित है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। भारत में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से चुनाव करवाने के लिए निर्वाचन आयोग का गठन किया गया। यह गठन 25 जनवरी 1950 को हुआ था। वर्ष 2011 को यह दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया गया। और इसके बाद से प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्र्रीय मतदाता दिवस मनाया जानें लगा। जिसके हिसाब से इस वर्ष हम 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहे हैं।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का उद्देश्य

दोस्तों देश के प्रत्येक नागरिक का मत बहुत ही महत्वपूर्ण है। मतदान करने से आम आदमी भी इस देश के भविष्य को सुधार सकता है। अर्थात यह मान सकते कि मतदान से ही देश के भविष्य की नींव रखी जाती है। जिसके लिए प्रत्येक व्यक्ति का मतदान करना आवश्यक है। लेकिन देश में कई ऐसे नागरिक हैं जो मतदान का महत्व नहीं समझते और मतदान नहीं करते। जिसके कारण देश को बड़ी हानि होती है। आम आदमी को मतदान का महत्त्व समझाने और मतदान करने के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सरकार द्वारा 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।

कैसे मनाया जाता है

  • इस दिन सरकारी या गैर सरकारी संगठनों द्वारा कई कार्यकर्मो का आयोजन करवाया जाता है।
  • जिसके माध्यम से वे लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते हैं।
  • इस दिन लोगों को मतदान का महत्त्व समझाया जाता है।
  • साथ ही साथ इस दिन लोगों शपथ दिलवाई जाती है कि वे देश की स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की लोकतांत्रिक परंपरा को बनाये रखेंगे और प्रत्येक चुनाव में बिना किसी धर्म, नस्ल, जाति और समुदाय को देखकर मतदान करेंगे। 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 की थीम

प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की विभिन्न थीम्स से सरकार नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करती है। उसी प्रकार इस वर्ष भी सरकार ने चुनाव को समावेशी, सहभागी और सुलभ बनाने की थीम पर ध्यान केंद्रित किया है। जिसका लक्ष्य लोगों को बिना किसी जाती, धर्म, रिश्ते नाते के मतदान करने के प्रति प्रोत्साहित करना है।

बिना किसी भेद भाव से करें मतदान

हमारे देश के अधिकांश लोग अपने रिश्ते-नाते, जाती, धर्म के प्रत्याशी को अपना मत देते हैं। जिसके कारण वे लोग सही नेता का चयन नहीं कर पाते हैं। और देश के उज्जवल भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। अतः हमे जाती, धर्म, रिश्ते- नाते की परवाह किये बिना निष्पक्ष होकर मतदान करना चाहिए। तभी हम एक सही उम्मीदवार का चयन कर पाएंगे।

News Article

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Author Name

एक जागरूक नागरिक

Becoming an aware citizen is everyone's responsibility.

social link

  • Facebook
  • Twitter
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
  • July 7, 2026 by Laxmi Nautiyal गरीबी की जड़ ज़्यादा बच्चे या कम संसाधन? पूरा सच जानिए
  • July 6, 2026 by Laxmi Nautiyal दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में सिर्फ 79 दिन में गड्ढे — ₹12,000 करोड़ गए कहां?
  • June 20, 2026 by Laxmi Nautiyal अमेरिका में Data Centers बैन, भारत में खुली छूट — पानी का संकट किसे दिखता नहीं?
  • June 19, 2026 by Laxmi Nautiyal भारत में AIIMS का इतिहास: 1956 से 2026 तक कब बने, किसने बनाए, कितने बने
  • June 19, 2026 by Laxmi Nautiyal छात्रों की गूंज महारैली: कोटा में राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
  • गरीबी की जड़ ज़्यादा बच्चे या कम संसाधन? पूरा सच जानिए
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में सिर्फ 79 दिन में गड्ढे — ₹12,000 करोड़ गए कहां?
  • अमेरिका में Data Centers बैन, भारत में खुली छूट — पानी का संकट किसे दिखता नहीं?
  • भारत में AIIMS का इतिहास: 1956 से 2026 तक कब बने, किसने बनाए, कितने बने
  • छात्रों की गूंज महारैली: कोटा में राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Advertisement




©2026 Thehindinews | WordPress Theme by SuperbThemes
Go to mobile version