Skip to content
Thehindinews
Thehindinews

  • Home
  • News Article
  • Story
  • Information
  • blog
  • Life Style
  • About Us
  • Contact
Thehindinews
Thehindinews

World Suicide Prevention Day

World Suicide Prevention Day : क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस, जानें पूरी जानकारी

Laxmi Nautiyal, September 10, 2022September 10, 2022

World Suicide Prevention Day : दोस्तों मनुष्य जीवन में कई पड़ाव आते हैं। जिसमे कभी ख़ुशी तो कभी हमे गम का सामना करना पड़ता है। कभी कभी जीवन में बहुत विकट समस्या या ऐसी परशानी आ जाती है जिनका हमारे पास कोई समाधान नहीं रहता है। समस्याओं के चलते कुछ लोग आत्महत्या कर लेते हैं। लेकिन दोस्तों आत्महत्या किसी भी समस्या का कोई समाधान नहीं है।

दुनिया भर में एक वर्ष बड़ी संख्या में लोग आत्महत्या करते हैं। जिसमे जागरूकता फैलाने के लिए WHO द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है। आईये आज हम आपको इसके विषय में पूरी जानकारी जैसे ये क्यों और कब मनाया जाता है। साथ ही हम आपको वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे के इतिहास के बारे में भी जानकारी देंगे।

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस

दोस्तों हम अपने जीवन को सुचारु रूप से चलाने के लिए कई कार्य करते हैं। और अगर जीवन ही नहीं रहेगा तो हमारी कमाई का क्या अर्थ रह जायेगा। दुःख की घडी में कई लोग अपने जीवन को हानि पहुंचते हैं। इसी आत्महत्या के कलंक को रोकने के लिए दुनिया में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस प्रति वर्ष 10 सितम्बर को मनाया जाता है। इस दिन लोगों में आत्महत्या रोकथाम के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया जाता है। लोगों को जीवन का महत्व समझाने के लिए इस दिन को एक विशेष रूप दिया गया है।

उद्देश्य

बढ़ती आत्महत्याओं के मामलों को कम करने के लिए व लोगों में आत्महत्या को रोकने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। जिसके दौरान आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के व्यवहार के बारे में जानना होता है। इसके साथ ही आत्महत्या के आंकड़ों को इकट्ठा करना होता है। इस दिन लोगों में आत्महत्या को रोकने के लिए जागरूकता फैलाई जाती है। साथ ही आत्महत्या करने के बारे में सोचने वाले लोगों को सही प्रेरणा देकर उन्हें अच्छी राह दिखाना होता है।

आत्महत्या के आंकड़े

दोस्तों यदि आत्महत्या के आंकड़ों की बात करें तो ये दिल दहलाने वाले हो सकते हैं। जी हाँ विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार प्रत्येक वर्ष में करीब 7 लाख, 3 हजार लोग अपनी जिंदगी को खत्म कर देते हैं। और इस दुनिया को अलविदा कह देते हैं। यदि प्रति दिन के अनुसार आंकड़े लगाए जाएँ तो प्रत्येक दिन 1927 लोग सुसाइड करते हैं। अर्थात एक घंटे में करीब 80 लोग आत्महत्या करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 21 लोग आत्महत्या करने की कोशिश करते हैं तो वहीँ 1 व्यक्ति करता है। यह आंकड़ा भी काफी डरावना है। इसका मतलब है कि प्रत्येक घंटे में 1600 लोग आत्महत्या करने की कोशिश करते हैं और 80 लोग आत्महत्या कर देते हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट अनुसार 2021 में, देश  में 1,64,033 आत्महत्या के मामले सामने आये हैं।

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2022 की थीम

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस की इस वर्ष अर्थात 2022 की थीम है ‘Creating hope through action‘ . जिसका अर्थ ‘कार्रवाई के माध्यम से उम्मीद पैदा करना’ है। इस थीम के माध्यम से लोगों में यह सन्देश पहुँचाना है। कि जो भी लोग अपनी उम्मीद खो चुके आत्महत्या करना चाहते हैं, वे निराश न हो। उम्मीद अभी बाकी है। इसके माध्यम से लोगों में यह सन्देश पहुँचाना है, कि न केवल आपको बल्कि आपके परिवार, आपके मित्र, सगे सम्बन्धियों और देश दुनिया को भी आपकी जरुरत है। इसलिए आपको निराश नहीं होना है। और अपनी उम्मीद को बनाये रखना है।

इतिहास

सबसे पहला विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2003 को मनाया गया था। इस दिन की शुरुआत इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन (IASP) ने की थी। वर्ष 2003 का यह दिवस पूर्ण रूप से सफल हुआ। जिसके बाद 2004 में WHO ने औपचारिक रूप से इस आयोजन को एक बार पुनः को-स्पॉन्सर करने का विचार किया। जिसके बाद इस दिवस को पूर्ण रूप से मान्यता मिली। और तब से प्रत्येक वर्ष 10 सितम्बर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जानें लगा।

यह भी जानें : विश्व भर में मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस, जानें कब और क्यों मनाया जाता है

News Article

Post navigation

Previous post
Next post

Comment

  1. Sanjana Awasthi says:
    September 10, 2022 at 10:43 pm

    Information 👏

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Author Name

एक जागरूक नागरिक

Becoming an aware citizen is everyone's responsibility.

social link

  • Facebook
  • Twitter
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
  • July 7, 2026 by Laxmi Nautiyal गरीबी की जड़ ज़्यादा बच्चे या कम संसाधन? पूरा सच जानिए
  • July 6, 2026 by Laxmi Nautiyal दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में सिर्फ 79 दिन में गड्ढे — ₹12,000 करोड़ गए कहां?
  • June 20, 2026 by Laxmi Nautiyal अमेरिका में Data Centers बैन, भारत में खुली छूट — पानी का संकट किसे दिखता नहीं?
  • June 19, 2026 by Laxmi Nautiyal भारत में AIIMS का इतिहास: 1956 से 2026 तक कब बने, किसने बनाए, कितने बने
  • June 19, 2026 by Laxmi Nautiyal छात्रों की गूंज महारैली: कोटा में राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
  • गरीबी की जड़ ज़्यादा बच्चे या कम संसाधन? पूरा सच जानिए
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में सिर्फ 79 दिन में गड्ढे — ₹12,000 करोड़ गए कहां?
  • अमेरिका में Data Centers बैन, भारत में खुली छूट — पानी का संकट किसे दिखता नहीं?
  • भारत में AIIMS का इतिहास: 1956 से 2026 तक कब बने, किसने बनाए, कितने बने
  • छात्रों की गूंज महारैली: कोटा में राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Advertisement




©2026 Thehindinews | WordPress Theme by SuperbThemes
Go to mobile version