Skip to content
Thehindinews
Thehindinews

  • Home
  • News Article
  • Story
  • Information
  • blog
  • Life Style
  • About Us
  • Contact
Thehindinews
Thehindinews

National Grandparents Day

National Grandparents Day: कब मनाते हैं दादा दादी दिवस, जानें पूरी जानकारी

Laxmi Nautiyal, September 10, 2022September 10, 2025

National Grandparents Day: दोस्तों हमारे जीवन में परिवार एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। परिवार में जितना महत्व माता पिता का होता है। उतना ही दादा दादी का भी होता है। दादा दादी और नाती पोतों के बीच एक अनोखा सम्बन्ध होता है। जिसमे दादा दादी अपने अनुभवों से अपने पोते पोतियों को अच्छी अच्छी जानकारियां देते हैं और उनको सही गलत की शिक्षा देते हैं। साथ ही दादा दादी जो इस उम्र में खेल कूद नहीं कर पाते, वे भी अपने पोते पोतियों के साथ खेलते हैं और अपने शरीर को स्वस्थ रख पाते हैं। जैसे कि दुनिया भर में माता या पिता दिवस मनाया जाता है। उसी प्रकार राष्ट्रीय दादा दादी दिवस भी मनाया जाता है। आईये आपको इसके विषय में जानकारी देते हैं।

राष्ट्रीय दादा दादी दिवस

दोस्तों आपने भी बचपन में अपने दादा दादी से जरूर कुछ न कुछ सीखा होगा। और उनसे कई दिलचश्प कहानियां भी सुनी होंगी। साथ ही उनके साथ खूब मस्ती भी की होगी। दादा दादी और पोते पोतियों के बीच के इस प्यारे सम्बन्ध को दर्शाने के लिए राष्ट्रीय दादा दादी दिवस मनाया जाता है। यह दिवस देश की विभिन्न देशों में मनाया जाता है। अलग अलग देशों में इसको मनाने की तिथियां भी भिन्न भिन्न हैं। उसी प्रकार भारत में भी यह दिवस मनाया जाता है ,भारत में दादा दादी दिवस इस वर्ष 11 सितम्बर को मनाया जायेगा। इस दिन पोते पोतियां अपने दादा दादी को कार्ड देकर प्यार जताते हैं और अपने दादा दादी का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने उनके साथ इतने सुन्दर और यादगार पल बिताये हैं।

इतिहास

1970 में मैरियन मैकक्वाडे ने दादा-दादी के लिए मान्यता के एक विशेष दिन की स्थापना के लिए एक अभियान शुरू किया। हालाँकि मैरियन मैकक्वाडे दादा दादी के लिए स्पेशल दिन मनाने को लेकर पहले से ही प्रयास करती रही। अपने प्रयासों के जरिए वह नागरिक, व्यापार, विश्वास और राजनीतिक नेताओं तक पहुंची और दादा-दादी दिवस के लिए एक राज्यव्यापी अभियान शुरू किया। जिसके बाद ही दादा दादी दिवस मनाया जानें लगा। हालाँकि यह विभिन्न देशों में भिन्न भिन्न दिनों में मनाये जाते हैं।

ग्रामीण भारत की पुरानी परंपराएँ: जीवन के अनमोल सबक और आज के समय में उनकी अहमियत

दादा दादी का महत्व

जैसा कि हमने आपको बताया कि पेरेंट्स के सामान ही दादा दादी भी महत्वपूर्ण हैं। उनका हमारे जीवन में काफी योगदान है। दोस्तों दुनिया में कुछ किस्मत वाले लोगों को ही ग्रैंडपारेन्ट्स का साथ मिलता है। वर्ण कुछ लोग तो तरसते हैं कि काश उनके पास भी दादा दादी होते। दादा दादी हमे जीवन का अनुभव करवाते हैं। वो न केवल हमारे परिवार का एक हिस्सा हैं, बल्कि हमारे दोस्त, सहयोगी और शुभचिंतक होते हैं। वो केवल हमारा भला चाहते हैं और हमारे अच्छे के लिए भगवान् से प्रार्थना करते हैं। जिसके बदले में वो हमसे केवल प्यार चाहते हैं।

दोस्तों यदि आप किसी कारणवश अपने दादा दादी जी से अलग रहते हैं। और उनसे रोज मिलने नहीं जा पाते। तो फिर भी आप उनको एक दिन एक कॉल अवश्य करें। वे लोग आपके ही विषय में चिंतित रहते हैं। उनसे जरूर पूछें कि वे कैसे हैं। उन्हें बताएं कि आप उनके साथ हो उनसे प्यार करते हो। और यदि आपके दादा दादी बीमार हैं तो कोशिश करें कि आप उनके साथ रहें।

अन्य देशों में दादा दादी दिवस

दादा दादी दिवस देश के विभिन्न क्षेत्रों में मनाया जाता है। जिनकी तिथियां भी भिन्न हैं।

फ्रांस
फ्रांस में यह तारीख अब फ्रेंच कैलेंडर में शामिल हो गई है और मार्च में पहले रविवार को मनाई जाती है।

जर्मनी
जर्मनी में यह दिन अक्टूबर में दूसरे रविवार को मनाया जाता है।

ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के कम से कम कुछ राज्यों में, दादा-दादी दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है, पिछले रविवार को अक्टूबर में।

बांग्लादेश
में बांग्लादेश , इस साल 9 सितंबर को राष्ट्रीय दादा दादी दिवस मनाया जाएगा, उनके निरंतर प्यार, देखभाल के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए , और समर्थन।

ब्राज़ील
में ब्राज़ील , ग्रैंडपेरेंट्स डे (पुर्तगाली: दीया डॉस एवो) 26 जुलाई को मनाया जाता है।

हांगकांग
यह अक्टूबर में दूसरे रविवार को मनाया जाता है।

इटली
इटली में दादा दादी दिवस 2 अक्टूबर को मनाया जाता है।

मेक्सिको
में मेक्सिको , दादा दादी का दिन (स्पेनिश : दिया डेल अबुएलो) 28 अगस्त को मनाया जाता है।

जापान
जापान में वृद्ध दिवस का सम्मान स्थापित किया गया था 1966 में राष्ट्रीय अवकाश के रूप में और सितंबर के तीसरे सोमवार को मनाया जाता है।

पुर्तगाल
में पुर्तगाल , दादा दादी का दिन (पुर्तगाली : दीया दोस दिवस) 26 जुलाई को मनाया जाता है।

सिंगापुर
सिंगापुर में नवंबर में चौथे रविवार को मनाया जाता है।

स्पेन
स्पेन में दादा दादी दिवस 26 जुलाई को मनाया जाता है।

फिलीपींस

यहाँ सितम्बर के हर दूसरे रविवार को यह दिवस मनाया जाता है।

यह भी जानें : क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस, जानें पूरी जानकारी

News Article

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Author Name

एक जागरूक नागरिक

Becoming an aware citizen is everyone's responsibility.

social link

  • Facebook
  • Twitter
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
  • July 7, 2026 by Laxmi Nautiyal गरीबी की जड़ ज़्यादा बच्चे या कम संसाधन? पूरा सच जानिए
  • July 6, 2026 by Laxmi Nautiyal दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में सिर्फ 79 दिन में गड्ढे — ₹12,000 करोड़ गए कहां?
  • June 20, 2026 by Laxmi Nautiyal अमेरिका में Data Centers बैन, भारत में खुली छूट — पानी का संकट किसे दिखता नहीं?
  • June 19, 2026 by Laxmi Nautiyal भारत में AIIMS का इतिहास: 1956 से 2026 तक कब बने, किसने बनाए, कितने बने
  • June 19, 2026 by Laxmi Nautiyal छात्रों की गूंज महारैली: कोटा में राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
  • गरीबी की जड़ ज़्यादा बच्चे या कम संसाधन? पूरा सच जानिए
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में सिर्फ 79 दिन में गड्ढे — ₹12,000 करोड़ गए कहां?
  • अमेरिका में Data Centers बैन, भारत में खुली छूट — पानी का संकट किसे दिखता नहीं?
  • भारत में AIIMS का इतिहास: 1956 से 2026 तक कब बने, किसने बनाए, कितने बने
  • छात्रों की गूंज महारैली: कोटा में राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Advertisement




©2026 Thehindinews | WordPress Theme by SuperbThemes
Go to mobile version