Skip to content
Thehindinews
Thehindinews

  • Home
  • News Article
  • Story
  • Information
  • blog
  • Life Style
  • About Us
  • Contact
Thehindinews
Thehindinews

छप्पर फाड़कर Vitamin B12 देती हैं ये 6 चीजें, रोम-रोम में भर देंगी जान, भूल जाएंगे चिकन-मटन खाना

Laxmi Nautiyal, January 12, 2024January 12, 2024

Health Update: दोस्तों दिन भर बॉडी में एनर्जी के लिए हमे भोजन की आवश्यक होती है। और हमारे भोजन में सभी प्रकार के तत्वों का होना जरुरी है। शरीर के लिए विटामिन, प्रोटीन, मिनरल्स और वसा आदि की मात्रा होना आवश्यक है। ऐसा भोजन करने से हम स्वस्थ और रोगों से दूर रहते हैं। स्वस्थ रहने के लिए सभी प्रकार के विटामिन की मात्रा का सेवन करना जरुरी है। यदि हमारे शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी हो जाती है तो हमे शरीर की कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यूँ तो हमारे प्रतिदिन के खाने में लगभग सभी विटामिन पाए जाते हैं। लेकिन Vitamin B12 कुछ ही चीजों में पाया जाता है। विटामिन बी 12 को शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

दोस्तों हमारे शरीर में लाल रक्त कणिकाओं (Red Blood Cells) का बड़ा हिस्सा मौजूद होता है। जिसको बनाने के लिए बॉडी को विटामिन बी 12 की अधिक आवश्यकता होती है। Vitamin B12 की कमी से वैसे तो काफी समस्याएं होती है, लेकिन इसकी कमी से हमारे दिमाग और तंत्रिका तंत्र Nervous System पर सबसे अधिक बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके साथ साथ इसकी कमी से कई अन्य समस्याएं भी उत्पन्न होती है। जैसे – सांस फूलना, दर्द होना, भूख का ना लगना, नजर का कम होना, डायरिया, शरीर में झनझनाहट, धड़कन का तेज़ होना, पाचन क्रिया में दिक्कत और सुन्नपन की समस्या हो सकती है।

लोगों की धारणा होती है कि चिकन मटन खाने से ही बॉडी को सभी तत्व मिलते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है बिना चिकन मटन के भी आपको विटामिन मिल सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि विटामिन बी 12 किन चीजों से आपको प्राप्त हो सकता है। यदि आप इन चीजों का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी नहीं रहेगी।

डेयरी प्रोडक्ट

दोस्तों दूध या दूध से बनी चीजों में लगभग सभी प्रकार के तत्व शामिल होते हैं। डेयरी के उत्पादों में विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन बी 12 के साथ साथ डेयरी प्रोडक्ट में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी आदि प्रचूर मात्रा में होता है। इसीलिए आप बॉडी में विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने के लिए दूध से बनी चीजों का उपयोग कर सकते हैं।

अंडा

अंडा अपने आप में कई तत्वों का मिश्रण है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक उबले हुए अंडे में 0.6 माइक्रोग्राम Vitamin B12 होता है। जो कि दिनभर की प्रोटीन की जरुरत को काफी प्रतिशत पूरा करता है। वैसे तो पुरे अंडे में विटामिन की भरपूर मात्रा होती है। लेकिन अंडे के पीले पार्ट में अधिक मात्रा में रहता है।

पालक

हरी सब्जी विटामिन का काफी बड़ा श्रोत है। यदि शरीर में विटामिन बी12 की मात्रा कम हो गयी है तो आप पालक का सेवन कर सकते हैं। पालक को आप कच्चा या सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं। यदि आप पालक के साथ मशरूम और चुकंदर का सेवन करेंगे तो आपको मात्रा में विटामिन बी 12 प्राप्त होगा।

ओट्स

ओट्स में फाइबर और विटामिन प्रचूर मात्रा में मिलते हैं। जिसमे Vitamin B12 भी शामिल है। जी हाँ ओट्स विटामिन बी 12 का अच्छा श्रोत माना गया है। इसको आप दूध या पानी में मिलकर खा सकते हैं।

दूध में मिलाएं ये चीजें

दूध में लगभग सभी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। लेकिन यदि आप दूध में इन चीजों को मिलाते हैं तो ये आपको काफी अधिक मात्रा में विटामिन बी 12 प्राप्त कर सकते हैं।

  • चावल और दूध को मिलकर आप Vitamin B12 प्राप्त कर सकते हैं।
  • सोयाबीन और दूध का मिश्रण भी आपको Vitamin B12 की अच्छी मात्रा दे सकता है।
  • बादाम और दूध मिलकर आपकी बॉडी से Vitamin B12की कमी को पूरा कर सकते हैं।

यह भी जानें : You Tube से आप भी कर सकते हैं मोटी कमाई, ये हैं सभी तरीके,जानें पूरी जानकारी

blog

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Author Name

एक जागरूक नागरिक

Becoming an aware citizen is everyone's responsibility.

social link

  • Facebook
  • Twitter
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
  • July 7, 2026 by Laxmi Nautiyal गरीबी की जड़ ज़्यादा बच्चे या कम संसाधन? पूरा सच जानिए
  • July 6, 2026 by Laxmi Nautiyal दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में सिर्फ 79 दिन में गड्ढे — ₹12,000 करोड़ गए कहां?
  • June 20, 2026 by Laxmi Nautiyal अमेरिका में Data Centers बैन, भारत में खुली छूट — पानी का संकट किसे दिखता नहीं?
  • June 19, 2026 by Laxmi Nautiyal भारत में AIIMS का इतिहास: 1956 से 2026 तक कब बने, किसने बनाए, कितने बने
  • June 19, 2026 by Laxmi Nautiyal छात्रों की गूंज महारैली: कोटा में राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
  • गरीबी की जड़ ज़्यादा बच्चे या कम संसाधन? पूरा सच जानिए
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में सिर्फ 79 दिन में गड्ढे — ₹12,000 करोड़ गए कहां?
  • अमेरिका में Data Centers बैन, भारत में खुली छूट — पानी का संकट किसे दिखता नहीं?
  • भारत में AIIMS का इतिहास: 1956 से 2026 तक कब बने, किसने बनाए, कितने बने
  • छात्रों की गूंज महारैली: कोटा में राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Advertisement




©2026 Thehindinews | WordPress Theme by SuperbThemes
Go to mobile version