Skip to content
Thehindinews
Thehindinews

  • Home
  • News Article
  • Story
  • Information
  • blog
  • Life Style
  • About Us
  • Contact
Thehindinews
Thehindinews

Hair Fall Remedies: सर्द हवाओं की वजह झड़ने लगे हैं आपके भी बाल, तो इन नेचुरल तरीकों से करें हेयर केयर

Laxmi Nautiyal, January 12, 2024January 12, 2024

Hair Fall Remedies: नमस्कार, दोस्तों आये दिन बाल झड़ने की समस्या बढ़ती ही जा रही है। और सर्दियों में तो ये कुछ ज्यादा ही देखने को मिलता है। सर्दियों में बाल काफी रूखे सूखे और बेजान हो जाते हैं जिसकी वजह से वो तेज़ी से झड़ना शुरू कर देते हैं। इसलिए सर्दियों में हमे अपने बालों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक नुस्खे बताएंगे जिनका उपयोग करके आप अपने झड़ते हुए बालों को कण्ट्रोल में ला पाएंगे। इसके उपयोग के बाद आपके बाल झड़ना कम कर देंगे और साथ ही खूबसूरत और घने हो जायेंगे। रेमेडी की जानकारी के लिए इस पोस्ट को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़ें।

घरेलू तरीकों से रोक सकते हैं बालों का झड़ना

वैसे तो दुकानों या मेडिकल स्टोर में आपको बाल झड़ने से बचाव के लिए कई प्रोडक्ट जैसे शैम्पू या कोई अन्य दवाई आसानी से उपलब्ध हो जायेंगे। लेकिन इनके कई नुक्सान भी हो सकते हैं। जिससे आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। इसीलिए हम आपको कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे बताने जा रहे हैं जो आपके बालों का झड़ना कम करेंगी ओर नए बाल उगाने में भी मदद करेंगी। यदि आपको एक रेमेडी से फायदा नहीं होता है तो घबराने की बात नहीं है। क्योंकि जैसा कि हमने आपको बताया कि ये घरेलू प्रोडक्ट है इसलिए इसका कोई नुक्सान भी नहीं है। तो आईये जानते हैं बाल झड़ने से बचाव करने वाले इन बेहतरीन नखों के बारे में।

1. नारियल का तेल या बादाम तेल

यदि आप अपने बालों को झड़ने से बचाना चाहते हैं तो सबसे पहले उनमे नमी बनाये रखें। जिसके लिए तेल काफी जरुरी चीज है। तेल से बालों का रूखापन ख़तम हो जायेगा और बाल गिरने के चान्सेस घट जायेंगे। इसीलिए बालों में नारियल के तेल की मालिश करनी चाहिए। सर्दियों में नारियल और बादाम तेल से बालों को अच्छा पोषण प्राप्त होगा। और बाल कम झड़ेंगे। इसके साथ साथ आप नारियल तेल में विटामिन इ की गोलियों को भी मिला सकते हैं। आपको इससे भी अवश्य फायदा होगा।

2. गुड़हल और नारियल तेल

गुड़हल के फूल का पेस्ट बनाकर उसमे नारियल तेल मिलायें। इसके बाद इसको अपने बालों में लगाएं। थोड़ी देर एक या दो घंटे बाद इसको धो दें। आप जो शैम्पू उपयोग करते हैं। उसी शैम्पू से अपने बाल अच्छे से वाश कर दें। इससे आपको बाल झड़ने से राहत मिल सकती है।

3. प्याज और लहसुन

यूँ तो प्याज और लहसुन रसोई में तड़का लगाने में काम आते हैं। लेकिन इनका हमारी बॉडी पर काफी असर होता है। लहसुन और प्याज में उपलब्ध तत्व शरीर की कई कमियों को पूरा करता है। ऐसे ही यह हमारे शरीर में बालों को झड़ने से रोकता है और उनको मजबूती प्रदान करता है। इसके लिए आपको प्याज ले लेना है और इसको कद्दुकस कर लेना है। उसके बाद इससे सारे पानी को निचोड़ देना है। अब आपको यह पानी अपने बालों में लगाना है। बालों में लगाने के बाद आपको इसे एक घंटे बाद अचे से धो देना है। यही same to same प्रक्रिया आपको साथ भी करनी है। आपको यह प्रक्रिया हफ्ते में दो अलग अलग बार करनी होगी। इससे आप देखेंगे कि आपके गिरते हुए बालों में कुछ सुधार हुआ है।

4. अंडा और जैतून का तेल

अंडे में प्रोटीन प्रचूर मात्रा में पाया जाता है जो कि बालों को जड़ों तक स्तरों बनता है। आप जैतून के तेल में अंडे को मिलाइये। ध्यान रहे आपको अंडे का सिर्फ सफ़ेद भाग ही इसमें मिलाना है। इसके बाद आपको यह अपने बालों में अप्लाई कर देना है। फिर आपको 1 घंटे बाद अपने सर को शैम्पू से दो लेना है। इससे भी आपको गिरते बालों से छुटकारा मिल सकता है।

सर्दियों में क्यों गिरते हैं बाल

सर्दियों का मौसम अपने बदलाव के साथ साथ कई समस्याओं को लेता हुआ आता है। जिसमे से स्किन प्रॉब्लम भी एक गंभीर समस्या है। जी हाँ सर्दी के मौसम में ये सर्द हवाएं हमारी बॉडी की सारी नमी उड़ा ले जाती है। जिसके बाद हमारी स्किन रूखी सूखी और बेजान हो जाती है। कुछ ऐसा ही हमारे बालों के साथ भी होता है। रूखापन के कारण बाल काफी बेजान और कमजोर हो जातें हैं। और फिर बालों का गिरना शुरु हो जाता है। बालों का गिरना न केवल महिलाओं में बल्कि या पुरुषों में भी देखने को मिल रहा है। जो कि एक बड़ी समस्या बनती जा रही है।

blog Life Style Life Style

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Author Name

एक जागरूक नागरिक

Becoming an aware citizen is everyone's responsibility.

social link

  • Facebook
  • Twitter
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Jul    
  • July 7, 2026 by Laxmi Nautiyal गरीबी की जड़ ज़्यादा बच्चे या कम संसाधन? पूरा सच जानिए
  • July 6, 2026 by Laxmi Nautiyal दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में सिर्फ 79 दिन में गड्ढे — ₹12,000 करोड़ गए कहां?
  • June 20, 2026 by Laxmi Nautiyal अमेरिका में Data Centers बैन, भारत में खुली छूट — पानी का संकट किसे दिखता नहीं?
  • June 19, 2026 by Laxmi Nautiyal भारत में AIIMS का इतिहास: 1956 से 2026 तक कब बने, किसने बनाए, कितने बने
  • June 19, 2026 by Laxmi Nautiyal छात्रों की गूंज महारैली: कोटा में राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
  • गरीबी की जड़ ज़्यादा बच्चे या कम संसाधन? पूरा सच जानिए
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में सिर्फ 79 दिन में गड्ढे — ₹12,000 करोड़ गए कहां?
  • अमेरिका में Data Centers बैन, भारत में खुली छूट — पानी का संकट किसे दिखता नहीं?
  • भारत में AIIMS का इतिहास: 1956 से 2026 तक कब बने, किसने बनाए, कितने बने
  • छात्रों की गूंज महारैली: कोटा में राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Advertisement




©2026 Thehindinews | WordPress Theme by SuperbThemes
Go to mobile version