News Article

Best Prime Minister Of India: जानें कौन हैं अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री?

Best Prime Minister Of India : दोस्तों यूँ तो हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सबके प्रिय पीएम हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि हमारे देश के अब तक के सर्वश्रेष्ठ पीएम कौन हैं ? यदि नहीं तो आईये आपको इस विषय में पूरी जानकारी देते हैं।

देश के सर्वश्रेठ पीएम को लेकर इण्डिया टुडे मूड ऑफ़ द नेशन बीच बीच में सर्वे करता रहता है। जिसमे वह सभी पीएम को मिले वोटों की जानकारी साझा करते हैं। हाल ही में इंडिया टुडे मूड ऑफ़ द नेशन ने एक सर्वे किया है। जिसके आंकड़े अगस्त माह में जारी हुए। यह सर्वे 15 जुलाई 2023 से 14 अगस्त 2023 के बीच में हुआ था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सर्वे में हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को 43 प्रतिशत मत मिले हैं।

क्या कहते हैं इस सर्वे के आंकड़े

इस सर्वे (Best Prime Minister Of India) के दौरान लगभग 13 हजार मतदाताओं से निचले स्तर पर पूछताछ की गयी। जिसमे उनसे देश के अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों के बारे में राय ली गयी। जिसके दौरान हमारे न केवल वर्तमान पीएम को बल्कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्रियों को भी अच्छे फीसदी मत मिले। हाल ही में किये गए इस सर्वे में 5 सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री की सूचि में दो भाजपा के प्रधानमंत्री हैं जबकि बाकी तीन कांग्रेस के प्रधानमंत्री हैं। सभी पीएम को मिले मतों की सूचि नीचे दी गयी है।

प्रधानमंत्री मत (प्रतिशत)कार्यकाल
नरेंद्र मोदी 43%2014 से अब तक
इंदिरा गाँधी 15%1966 से 1977, 1980 से 1984
अटल बिहारी बाजपेय 12%16 मई से 1 जून 1996, 1998, 1999 से 2004 तक
मनमोहन सिंह 11%23 मई 2004 से 26 मई 2014 तक
जवाहर लाल नेहरू 6%15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964

मोदी जी को पिछले वर्ष से अभी तक मिले वोट

जैसे कि आपको विदित ही है कि श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री हैं जो 26 मई 2014 से लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री के पद पर हैं। यूँ तो प्रधानमंत्री जी सभी के प्रिय हैं लेकिन आईये देखते हैं क्या कहते हैं इस वर्ष के सर्वे के आंकड़े।

पिछले वर्ष 2022 के अंतिम सर्वे में मोदी जी को 45 फीसदी वोट मिले थे जबकि इससे पहले के सर्वे में उनको 34 फीसदी वोट ही मिल पाए। जनवरी 2023 के सर्वे में उन्हें 47 प्रतिशत पॉपुलैरिटी मिली जबकि अगस्त 2023 में उन्हें 4 फ़ीसदी कम वोट मिले। अर्थात अगस्त 2023 के सर्वे में उन्हें 43 फीसदी वोट ही मिले। जहाँ मोदी जी सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री की सूचि में प्रथम स्थान पर हैं, वहीँ कांग्रेस पार्टी की नेता पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी भी द्वितीय स्थान पर हैं।

यह भी जानें : National Handloom Day: भारतवर्ष में मनाया जाता है हथकरघा दिवस, जानें कैसे हथकरघा भी हो सकता है स्टाइलिश

One thought on “Best Prime Minister Of India: जानें कौन हैं अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री?”

  • Dhananjay Nautiyal

    Pm Modi is best all of them

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *