News Article

Petrol Diesel Price In Uttarakhand: तेल की कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें उत्तराखंड में दाम

Petrol Diesel Price In Uttarakhand: नमस्कार दोस्तों आज हम आपको पेट्रोल और डीजल के दामों की जानकारी देंगे। आप सभी को विदित ही होगा की आये दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ौत्तरी हो रही है। हालाँकि देश में सभी वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं, किन्तु पेट्रोल और डीजल के दाम से लोग काफी चिंतित हैं। आज दिनाँक 29 अगस्त को तेल की कंपनियों ने नए दाम जारी किये हैं। आइये हम आपको उत्तराखंड में पेट्रोल और डीज़ल के दामों की जानकारी देते हैं।

उत्तराखंड में पेट्रोल डीजल के दाम

तेल की कंपनियों द्वारा नये दाम जारी किये हैं। जिसके अनुसार उत्तराखंड में पेट्रोल डीजल के दाम निम्न लिखित हैं।

पेट्रोल की कीमत

  • इंडियन आयल – 95 रूपये 35 पैसे
  • एचपी – 95 रूपये 33 पैसे

डीज़ल की कीमत

  • इंडियन आयल – 90 रूपये 34 पैसे
  • एचपी – 90 रूपये 32 पैसे

इस वर्ष पेट्रोल डीजल के दामों में दस रूपये तक का इज़ाफ़ा हुआ

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वर्ष तेल की कीमतों में 10 रूपये तक की बढ़ौत्तरी हुई है। मुख्य रूप से यह बढ़ौत्तरी मार्च और अप्रैल के माह में हुई। जिसके कारण महंगाई के ग्राफ में काफी इज़ाफ़ा हुआ। जिसका असर सभी सेक्टरों पर पड़ा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अप्रैल माह के बाद तेल के इन दामों में कुछ ख़ास इज़ाफ़ा नहीं हुआ।

सीएनजी के उपभोक्ताओं के लिए रहत भरी खबर

जहाँ पेट्रोल और डीजल की कीमतों आये दिन बढ़ौत्तरी देखने को मिल रही है, वहीं सीएनजी की कीमतों में गिरावट सामने आ रही है।

  • बीते दिनों में देहरादून में सीएनजी की कीमत 99 रूपये प्रति किलो थी।
  • जिसके बाद इसकी कीमत में 8 रूपये की कटौती की गयी है।
  • जिसकी जानकारी सीएनजी पंप संचालक कुणाल सेठी ने दी है।
  • 8 रूपये कटौती होने के पश्चात अब देहरादून में सीएनजी की कीमत 91 रूपये प्रति किलो हो गयी है।

उत्तराखंड के कुछ मुख्य शहरों में तेल की कीमत

शहर पेट्रोल डीजल
देहरादून 95.35 95.34
हरिद्वार 94.47 89.58
ऋषिकेश 94.9589.99
पिथौरागढ़ 97.18 91.97
नैनीताल 95.24 90.11
अल्मोड़ा 95.62 90.55

यह भी जानें : जल्द ही उत्तराखंड में भू कानून सुधार समिति सरकार को अंतिम रिपोर्ट देगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *