Skip to content
Thehindinews
Thehindinews

  • Home
  • News Article
  • Story
  • Information
  • blog
  • Life Style
Thehindinews
Thehindinews

Dehradun : दून में एक तरफ उद्योगपतियों की चमक तो दूसरी ओर किसानों की व्यथा को लेकर हरीश रावत का मौन व्रत

एक जागरूक नागरिक, December 7, 2023December 7, 2023

Dehradun : उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून में राज्य सरकार ने 8 और 9 दिसंबर को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया है। तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के नेता हरीश रावत ने मौन व्रत करने की घोषणा की है।

विस्तार

राजधानी देहरादून में राज्य सरकार एक ओर उद्योगपतियों और निवेशकों को लुभाने की लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर रहे हैं। तो दूसरी और कांग्रेस की दिग्गज नेता उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किसानों को लेकर मौन उपवास करने की ठान ली है। जी हाँ हरीश रावत ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। जिसमे उन्होंने बताया है की वो 7 दिसंबर को देहरादून के गाँधी पार्क में अपने कांग्रेस साथियों और किसान भाइयों के साथ 1 घंटे का मौन व्रत करेंगे। और उसके बाद उपवास करेंगे।

हरीश रावत का कहना है की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए देश के बड़े बड़े दिग्गज अडानी अम्बानी देहरादून आ रहे हैं तो ऐसे कांग्रेस पार्टी सत्ता तक किसानों की आवाज पहुँचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के किसान पस्त हाल हैं। सरकार गन्ने का मूल्य घोषित नहीं कर रही है और किसानों को अपमानजनक मुआवजा दे रही है। इकबालपुर चीनी मिल में बकाये का भुगतान नहीं किया। कल देहरादून में एक तरफ बड़े बड़े अरबपति खरबपतियों की चमक होगी तो दूसरी ओर दून की वादियों में किसानों की व्यथा गूंजेगी।

Digital Arrest: ठगी का नया तरीका, कहीं आप तो नहीं हो रहे डिजिटल अरेस्ट ठगी का शिकार, जानें कैसे

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। जिसको लेकर पुलिस और प्रशासनिक विभाग तैयारी में जोरों से जुटे हुए हैं। देहरादून में होने वाले इस कार्यक्रम का कांग्रेस पार्टी किसानों को अपना हथियार बनाकर खूब फायदा उठाने वाली है। न केवल इस बार बल्कि ऐसे ही कई बार कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ता हरीश रावत ने ऐसा धरना दिया है। जी हाँ पिछले महीने में भी किसानों के भुगतान को लेकर हरीश रावत अनसन पर बैठे थे।

News Article

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Author Name

एक जागरूक नागरिक

Becoming an aware citizen is everyone's responsibility.

social link

  • Facebook
  • Twitter
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
  • June 4, 2026 by एक जागरूक नागरिक Google पर सच क्यों नहीं दिखता? — बड़े news channels की चुप्पी का सच
  • June 4, 2026 by एक जागरूक नागरिक PMKVY घोटाला: 14,450 करोड़ रुपए, 90 लाख फर्जी नाम — CAG ने खोली पोल
  • June 3, 2026 by एक जागरूक नागरिक बेरोज़गारी, महंगाई, गरीबी — और RBI को पड़ी है नोट बदलने की? सच में यही है अभी की ज़रूरत?
  • June 3, 2026 by एक जागरूक नागरिक Abhijeet Dipke 6 जून को India आ रहे हैं — परिवार को Arrest का डर, फिर भी Jantar Mantar Protest और Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की माँग
  • June 3, 2026 by एक जागरूक नागरिक अंजना ओम कश्यप ने Online Teachers को "दो कौड़ी का" कहा — करोड़ों Students का गुस्सा फूटा
  • Google पर सच क्यों नहीं दिखता? — बड़े news channels की चुप्पी का सच
  • PMKVY घोटाला: 14,450 करोड़ रुपए, 90 लाख फर्जी नाम — CAG ने खोली पोल
  • बेरोज़गारी, महंगाई, गरीबी — और RBI को पड़ी है नोट बदलने की? सच में यही है अभी की ज़रूरत?
  • Abhijeet Dipke 6 जून को India आ रहे हैं — परिवार को Arrest का डर, फिर भी Jantar Mantar Protest और Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की माँग
  • अंजना ओम कश्यप ने Online Teachers को “दो कौड़ी का” कहा — करोड़ों Students का गुस्सा फूटा

Advertisement




©2026 Thehindinews | WordPress Theme by SuperbThemes
Go to mobile version