Skip to content
Thehindinews
Thehindinews

  • Home
  • News Article
  • Story
  • Information
  • blog
  • Life Style
  • About Us
  • Contact
Thehindinews
Thehindinews

Global Handwashing Day

Global Handwashing Day 2022 : ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे मनाया जाता है पूरे विश्व में, जानें क्यों जरुरी है हैंडवाश करना

Laxmi Nautiyal, October 15, 2022October 15, 2022

Global Handwashing Day 2022 : दोस्तों हमारे दैनिक कार्यों में हमारे हाथ सबसे अधिक गंदे होते हैं। जिसके कारण कई प्रकार के हानिकारक कीटाणु हमारे हाथ में जन्म ले लेते हैं। अब यदि हम अपने हाथों को अच्छे तरीके से नहीं धोते हैं तो हम कई बिमारियों का शिकार हो सकते हैं। इसीलिए हमे अपने हाथों को दिनभर में कई बार अच्छे तरीके से धोना चाहिए। लोगों को हैंडवाश के प्रति प्रेरित करने के लिए ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे मनाया जाता है। आईये आपको इसके विषय में और अधिक जानकारी देते हैं।

ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे

कोरोना काल के चलते हाथ न धोने के नुक्सान से हम सभी लोग भली भांति परिचित हैं। इसीलिए इस दौरान लोगों को हाथ धोने के लिए प्रेरित किया गया। न केवल कोरोना के चलते बल्कि हमेशा ही हमे अपने हाथों को अच्छे से धोना चाहिए। ये हमारे स्वस्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। लोगों में हाथों को साफ रखने के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ही ग्लोबल हैंडवाश डे अर्थात विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस मनाया जाता है। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे पूरे विश्व में 15 अक्टूबर को मनाया जाता है।

इस दिन को मनाने का उद्देश्य विश्व भर में लोगों को हाथ धोने के प्रति जागरूक करना है। लोगों को ये जानकारी देना है कि हाथ न धोने के कारण हम कितनी बिमारियों का शिकार बन सकते हैं। लगभग सभी संक्रामक रोग हाथों की अच्छी सफाई न होने के कारण ही फैलते हैं। इसीलिए हमे अपने हाथों को एक दिन में कई बार साफ़ से धोना चाहिए। ताकि हम कई भयानक रोगों से बच सकें।

ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे 2022 की थीम

दुनिया भर में मनाये जाने वाले ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे की इस वर्ष अर्थात 2022 की थीम है – “Our Future is At Hand – Let’s Move Forward Together.” इस थीम के तहत विशेष रूप से हाथ धोने के महत्व को समझकर उसे बढ़ावा देना है।

हाथ धोने का समय और सही तरीका

दोस्तों जैसा कि हमने बताया की हाथ धोना अति आवश्यक है। तो कब कब हाथ धोये जाएँ ये कहना थोड़ा मुश्किल है। क्योंकि हमे हर समय अपने हाथों को साफ ही रखना चाहिए। लेकिन कुछ जरुरी समय पर हमे हाथ अवश्य धोने चाहिए।

  • खाना खाने से पहले और बाद में
  • खाना बनाने से पहले और बाद में
  • छोटे बच्चों को छूने से पहले
  • बहार से घर में प्रवेश करते ही
  • टॉयलेट से आने के बाद
  • घर में सफाई करने के बाद
  • पालतू जानवरों को छूने के बाद
हाथ धोने के तरीके
हाथ धोने के तरीके

उपर्युक्त सभी समय में आपको अपने हाथों को अच्छे से धोना चाहिए। वरना आप कई बीमारियों से ग्रस्त हो सकते हैं।

हाथ धोने का सही तरीका

हाथ धोना ही आवश्यक नहीं है बल्कि अच्छे से हाथ धोना जरुरी है। सबसे पहले हमे अपने हाथों को हल्का गीला करके फिर साबुन या हैंडवाश लगाना चाहिए। इसके साथ हमे कम से कम 20 सेकंड या इससे अधिक समय तक धोना चाहिए। फिर पानी से अच्छे से साफ़ कर लेना चाहिए। नीचे दिखाए गए चित्र को देखकर हाथ धोने की स्टेप बाई स्टेप जानकारी प्राप्त करें।

क्यों है हाथ धोना जरुरी ?

कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर हाथ धोना क्यों जरुरी है। हालाँकि इसका जवाब लोगों को कोरोना ने भलीभांति दिया है। लेकिन फिर भी हम आपको इसकी जानकारी अवश्य देंगे।

हमारे हाथ न जानें कितनी जगह छूते हैं जिसके कारण हमारे हाथों में कई बैक्टीरिया पनप जाते हैं। हाथों के संपर्क में आते ही वे बैक्टीरिया जीवित हो जाते हैं। अब यदि ऐसे हाथों से हम अपने आँख, नाक, कान या मुँह में स्पर्श करते हैं तो ये वायरस सीधे हमरे अंदर प्रवेश कर लेते हैं। और कई बिमारियों का कारण बन जाते हैं।

तो दोस्तों अब आप समझ ही गए होंगे कि हाथ धोना कितना जरुरी है। इसीलिए अपने हाथों को अच्छे से धोएं और स्वस्थ रहे।

यह भी जानें : विश्व ओजोन दिवस कब और क्यों मनाया जाता है, जानें इसको मनाने का उद्देश्य

News Article

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Author Name

एक जागरूक नागरिक

Becoming an aware citizen is everyone's responsibility.

social link

  • Facebook
  • Twitter
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
  • July 7, 2026 by Laxmi Nautiyal गरीबी की जड़ ज़्यादा बच्चे या कम संसाधन? पूरा सच जानिए
  • July 6, 2026 by Laxmi Nautiyal दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में सिर्फ 79 दिन में गड्ढे — ₹12,000 करोड़ गए कहां?
  • June 20, 2026 by Laxmi Nautiyal अमेरिका में Data Centers बैन, भारत में खुली छूट — पानी का संकट किसे दिखता नहीं?
  • June 19, 2026 by Laxmi Nautiyal भारत में AIIMS का इतिहास: 1956 से 2026 तक कब बने, किसने बनाए, कितने बने
  • June 19, 2026 by Laxmi Nautiyal छात्रों की गूंज महारैली: कोटा में राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
  • गरीबी की जड़ ज़्यादा बच्चे या कम संसाधन? पूरा सच जानिए
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में सिर्फ 79 दिन में गड्ढे — ₹12,000 करोड़ गए कहां?
  • अमेरिका में Data Centers बैन, भारत में खुली छूट — पानी का संकट किसे दिखता नहीं?
  • भारत में AIIMS का इतिहास: 1956 से 2026 तक कब बने, किसने बनाए, कितने बने
  • छात्रों की गूंज महारैली: कोटा में राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Advertisement




©2026 Thehindinews | WordPress Theme by SuperbThemes
Go to mobile version