Skip to content
Thehindinews
Thehindinews

  • Home
  • News Article
  • Story
  • Information
  • blog
  • Life Style
Thehindinews
Thehindinews

First TV Serial In India: भारत का पहला टीवी सीरियल कौन-सा है,जिसने विदेश में भी खूब मचाई थी हलचल

एक जागरूक नागरिक, February 14, 2024February 14, 2024

First TV Serial In India: नमस्कार, दोस्तों आपने अपने जीवन में कई टीवी सीरियल देखे होंगे। साथ ही कई फेमस टीवी सीरियल के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या कभी आपके मन में यह जानने की इच्छा प्रकट हुई है, कि देश का सबसे पहला टीवी सीरियल कोनसा रहा होगा। वह कैसा था होगा और कितना फेमस रहा होगा। यदि आप इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं , तो इस पोस्ट को ध्यानपूर्वक अंत तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको भारत के पहले टीवी सीरियल के विषय में पूरी जानकारी देंगे।

भारत का पहला टीवी सीरियल

दोस्तों आपने रामायण महाभारत जैसे सीरियल तो देखे ही होंगे और शायद आपको लगता होगा कि ये सबसे पुराने सीरियल हैं। तो नहीं, जी हाँ ये सबसे पुराने सीरियल नहीं हैं। इनसे पहले भी सीरियल आ चुके थे। अब अगर बात करें भारत के सबसे पहले टीवी सीरियल (First TV Serial In India) के बारे में तो सबसे पहला टीवी सीरियल ‘हम लोग’ था। उस दौर में 1984 में जारी हुए इस सीरियल के दीवाने लगभग सभी थे। जाहिर सी बात है टेलीविजन सिनेमा जगत का पहला सीरियल होने के कारण इस सीरियल ने खूब धूम मचाई और सुर्ख़ियों में बना रहा। मशहूर सीरियल ‘हम लोग’ के निर्माता अशोक कुमार थे। जिन्होंने इस टेलीविज़न ड्रामा में मनोरंजन की कोई कमी नहीं छोड़ी। इसमें भर भर के ड्रामा, कॉमेडी और मनोरंजन दिखाया गया था।

क्या है सीरियल ‘हम लोग’ की कहानी

मनोरंजन से भरपूर यह सीरियल एक परिवार के आस पास घूमती हुई एक कहानी है। जिसमे परिवार की छोटी बड़ी जीजों को दिखाया गया है। मनोरंजन के साथ साथ इसमें एक सोशल मैसेज भी था। जिसमे बताया गया था कि एक जॉइंट मिडिल क्लास फॅमिली किस प्रकार से अपना जीवन व्यतीत करती है। इसमें परिवार की छोटी मोटी नोक झोक के साथ साथ परिवार की एकता को भी दिखाया गया था। साथ ही एक सामन्य परिवार की तरह आर्थिक समस्याओं के विषय में भी दिखाया गया था।

इसके अंतर्गत अशोक कुमार जी ने इस ड्रामे में “चार लोग क्या कहेंगे” जैसे कई मुद्दों को दिखाने की कोशिश की गयी थी। दूरदर्शन चैनल पर दिखाया जाने वाला यह सीरियल बताता है कि एक छोटे से घर में रह कर एक बड़े परिवार को कैसी कैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 1984 में आया यह सीरियल केवल एक ही वर्ष तक चला। जी हाँ इसका लास्ट एपिसोड 17 दिसंबर 1985 को टेलीकास्ट हुआ था।

विदेश में भी प्रसिद्द हुआ था ये सीरियल

भारत में तो यह सीरियल ‘हम लोग’ लगभग सभी देशवासियों के दिलों में राज कर रहा था। लेकिन इस सीरियल ने तो विदेश से भी वाहवाही बटोरी थी। और हो भी क्यों न आखिर इसमें इतना मनोरंजन जो भरा हुआ था। जी हाँ यह सीरियल मेक्सिकन टीवी शो Ven Conmigo से लिया गया था। ‘हम लोग’ शो मॉरीशस में भी सुपरहिट हुआ था। यहाँ के लोग भी इसे बेहद पसंद करते थे।

अगर आप मनोरंजन से भरे इस सीरियल को देखना चाहते तो आप इसको यू ट्यूब पर जाकर देख सकते हैं। हो सकता है आपको इस ज़माने के हिसाब से इस वीडियो की क्वालिटी इतनी अच्छी न लगे। लेकिन अगर आप एक मिडिल क्लास फॅमिली से नाता रखते होंगे तो आपको इसकी कहानी में काफी दिलचस्पी रहेगी।

सीरियल ‘हम लोग’ को देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

यह भी जानें: Parle-G Company Story: ‘पार्ले-जी’ के पास 130 से ज्यादा फैक्ट्रियां, 50 लाख रिटेल स्टोर्स

blog News Article Story

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Author Name

एक जागरूक नागरिक

Becoming an aware citizen is everyone's responsibility.

social link

  • Facebook
  • Twitter
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
  • June 3, 2026 by एक जागरूक नागरिक बेरोज़गारी, महंगाई, गरीबी — और RBI को पड़ी है नोट बदलने की? सच में यही है अभी की ज़रूरत?
  • June 3, 2026 by एक जागरूक नागरिक Abhijeet Dipke 6 जून को India आ रहे हैं — परिवार को Arrest का डर, फिर भी Jantar Mantar Protest और Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की माँग
  • June 3, 2026 by एक जागरूक नागरिक अंजना ओम कश्यप ने Online Teachers को "दो कौड़ी का" कहा — करोड़ों Students का गुस्सा फूटा
  • May 27, 2026 by एक जागरूक नागरिक Telangana Heatwave Deaths का भारी डेटा Gap: 116 vs 10 - पूरी सच्चाई
  • May 27, 2026 by एक जागरूक नागरिक Dev Kumar Meena और Kuldeep Kumar ने National Record तोड़ा, पर Pole ढोना पड़ा E-Rickshaw में
  • बेरोज़गारी, महंगाई, गरीबी — और RBI को पड़ी है नोट बदलने की? सच में यही है अभी की ज़रूरत?
  • Abhijeet Dipke 6 जून को India आ रहे हैं — परिवार को Arrest का डर, फिर भी Jantar Mantar Protest और Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की माँग
  • अंजना ओम कश्यप ने Online Teachers को “दो कौड़ी का” कहा — करोड़ों Students का गुस्सा फूटा
  • Telangana Heatwave Deaths का भारी डेटा Gap: 116 vs 10 – पूरी सच्चाई
  • Dev Kumar Meena और Kuldeep Kumar ने National Record तोड़ा, पर Pole ढोना पड़ा E-Rickshaw में

Advertisement




©2026 Thehindinews | WordPress Theme by SuperbThemes
Go to mobile version