Skip to content
Thehindinews
Thehindinews

  • Home
  • News Article
  • Story
  • Information
  • blog
  • Life Style
Thehindinews
Thehindinews

Shyaam Shran Negi

Himachal Pradesh: देश के प्रथम मतदाता बोले, जिन लोगों को मुफ्त की आदत पड़ी है वही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध

एक जागरूक नागरिक, September 3, 2022September 3, 2022

Himachal Pradesh: दोस्तों हिमाचल प्रदेश के किन्नौर क्षेत्र के श्याम शरण नेगी जी को कौन नहीं जनता। वे देश के प्रथम मतदाता हैं। मास्टर श्याम शरण जी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की बड़ी सराहना की है। प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जानें वाली योजनाओं और राजनितिक नीतियों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी के काम से देश के सभी नागरिकों को लाभ पहुँच रहा है। देश के प्रथम मतदाता श्याम शरण नेगी जी प्रधानमंत्री मोदी जी से काफी खुश और प्रभावित हैं।

श्याम शरण ने मोदी की प्रशंसा की

देश के प्रथम मतदाता श्याम शरण जी का कहना है कि उन्होंने आजादी के बाद अभी तक पूरे देश में ऐसी तरक्की नहीं देखी थी। जैसे उन्हें मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दिखी। उन्होंने मोदी जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा प्रधानमंत्री अपने पूरे जीवन काल में नहीं देखा है। श्याम शरण जी का कहना है कि मोदी जी ने जो भी योजना शुरू की है उसका लाभ देश के कोने कोने में पहुंचा है। मोदी जी ने देश के प्रत्येक वर्ग के घर घर को लाभ दिया है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, महिलाओं से लेकर वृद्धों तक, व्यापारी से लेकर किसानों तक, सभी लोग लाभान्वित हुए हैं।

मास्टर श्याम शरण जी ने कहा कि कुछ लोग मोदी जी का पूर्ण रूप से विरोध करते हैं। जिसका कारण वे महंगाई बताते हैं। लेकिन इस बात पर भी श्याम शरण जी ने मोदी जी की तारीफ करते हुए कहा कि महंगाई ही नहीं बल्कि कमाई भी लोगों की मुसीबत बन चुकी है। जी हाँ उनका कहना है कि लोग मेहनत करके कामना नहीं चाहते हैं। लोगों को बिना कमाए बैठे बैठे मुफ्त में खाने की आदत पड़ गयी है। जिस कारण लोग मोदी का विरोध कर रहे हैं।

श्याम शरण के विषय में

श्याम शरण नेगी
श्याम शरण नेगी

दोस्तों श्याम शरण नेगी जी का जन्म 1 जुलाई 1917 को हिमाचल में हुआ। जो कि एक सेवानिवृत स्कूल शिक्षक हैं। जैसे ही वो 18 वर्ष के पूर्ण हुए उन्होंने मतदाता सूची में जोड़ा गया। वर्ष 1947 में ब्रिटिश राज से मुक्त होने के बाद सबसे पहले 1951 में पहला चुनाव हुआ। जिसमे श्याम शरण जी ने पहला वोट दिया। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने लोगों को मतदान का महत्व समझाया और वोट करने के लिए लोगों को जागरूक किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें की उन्होंने आज तक के सभी लोकतंत्र चुनाव में मतदान किया है।

उनका कहना है कि मतदान करना देश के हित के लिए अति आवश्यक है। सर्वप्रथम मतदाता और लोगों को मतदान के लिए जागरूक बनाने के कारण श्याम शरण जी देश भर में प्रसिद्ध हैं। इसी कारण उनकी पहचान है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्याम शरण जी को हिंदी फिल्म ‘सनम रे’ में देखा गया है। अब उनकी उम्र करीब 106 वर्ष तक हो गयी है। अपनी उम्र में सेंचुरी पूरी करने के पश्चात भी उनकी यादाश्त में कोई कमी नहीं है।

यह भी जानें : उत्तराखंड में मनाया जाता है गढ़वाली भाषा दिवस, जानें कब मनाया जाता है

News Article

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Author Name

एक जागरूक नागरिक

Becoming an aware citizen is everyone's responsibility.

social link

  • Facebook
  • Twitter
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
  • June 3, 2026 by एक जागरूक नागरिक बेरोज़गारी, महंगाई, गरीबी — और RBI को पड़ी है नोट बदलने की? सच में यही है अभी की ज़रूरत?
  • June 3, 2026 by एक जागरूक नागरिक Abhijeet Dipke 6 जून को India आ रहे हैं — परिवार को Arrest का डर, फिर भी Jantar Mantar Protest और Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की माँग
  • June 3, 2026 by एक जागरूक नागरिक अंजना ओम कश्यप ने Online Teachers को "दो कौड़ी का" कहा — करोड़ों Students का गुस्सा फूटा
  • May 27, 2026 by एक जागरूक नागरिक Telangana Heatwave Deaths का भारी डेटा Gap: 116 vs 10 - पूरी सच्चाई
  • May 27, 2026 by एक जागरूक नागरिक Dev Kumar Meena और Kuldeep Kumar ने National Record तोड़ा, पर Pole ढोना पड़ा E-Rickshaw में
  • बेरोज़गारी, महंगाई, गरीबी — और RBI को पड़ी है नोट बदलने की? सच में यही है अभी की ज़रूरत?
  • Abhijeet Dipke 6 जून को India आ रहे हैं — परिवार को Arrest का डर, फिर भी Jantar Mantar Protest और Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की माँग
  • अंजना ओम कश्यप ने Online Teachers को “दो कौड़ी का” कहा — करोड़ों Students का गुस्सा फूटा
  • Telangana Heatwave Deaths का भारी डेटा Gap: 116 vs 10 – पूरी सच्चाई
  • Dev Kumar Meena और Kuldeep Kumar ने National Record तोड़ा, पर Pole ढोना पड़ा E-Rickshaw में

Advertisement




©2026 Thehindinews | WordPress Theme by SuperbThemes
Go to mobile version