Skip to content
Thehindinews
Thehindinews

  • Home
  • News Article
  • Story
  • Information
  • blog
  • Life Style
Thehindinews
Thehindinews

Best Cerelac For Baby: बच्चों के लिए सबसे अच्छा सेरेलैक कौन सा है साथ ही जानें घर पर कैसे बनाएं हैल्थी सेरेलैक

एक जागरूक नागरिक, February 22, 2024February 23, 2024

Best Cerelac For Baby: नमस्कार, दोस्तों क्या आपका बेबी 6 महीने का पूरा हो गया है और अब डॉक्टर ने उसकी हेल्थ में बढ़ौतरी करने के लिए सेरेलैक का सेवन करने को कहा है। इसी बीच क्योंकि आप अपने बच्चे की हेल्थ को लेकर काफी सावधान हैं इसीलिए आप सोच रहे हैं कि आखिर बच्चे के लिए सबसे अच्छा सेरेलैक कौन सा है। तो अब आप बेफ़िकर हो जाईये क्योंकि हम आपको बताएंगे की आपके बेबी के लिए सबसे अच्छा सेरेलैक कौनसा है। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि बच्चों के लिए आप घर पर कैसे हेल्थी सेरेलैक बना सकते हैं।

बच्चों के लिए सबसे अच्छा सेरेलैक

देखिये दोस्तों अगर हम हेल्थी भोजन की बात करते हैं तो बहार के सभी पैकेटों में बंद खाने से परहेज करने को कहते हैं। इसलिए मेरी सलाह यही है कि आप बच्चों के लिए सेरेलैक घर पर ही बनाएं। जी हाँ यूँ तो बाजार में आपको कई कंपनियों के सेरेलैक आसानी से मिल जायेंगे। जो कि अपने हेल्थी होने का दावा करते हैं। लेकिन लगभग सभी सेरेलैक में केमिकल की मिलावट की जाती है। ताकि यह लम्बे समय तक ख़राब न हो। जो कि हमारे बच्चों के लिए हार्मफुल हो सकता है। इसलिए आप घर की सामान्य चीजों से अपने बच्चे के लिए एक स्वादिष्ट और हेल्थी सेरेलैक तैयार करें। जो बिलकुल भी आपके बच्चे के लिए हानिकारक नहीं होगा।

घर पर कैसे बनाएं हेल्थी सेरेलैक

जैसा कि हमने अभी आपको बताया कि आपके बेबी के लिए घर का बना सेरेलैक ही सबसे सही है। तो आईये चर्चा करते हैं कि किस प्रकार आप घर पर सेरेलैक बना सकते हैं। सबसे पहले हम जानेंगे कि इसके लिए आपको क्या क्या सामग्री चाहिए।

सामग्री

  1. चावल
  2. दली हुई चने की दाल
  3. मूंग या उड़द की दाल
  4. सोयाबीन
  5. गेंहू
  6. मंडुवा
  7. काजू
  8. बादाम
  9. मखाना

बनाने की विधि

  • सर्वप्रथम आप मखाने को छोड़कर सभी सामग्री को 4 से 5 घंटे के लिए भिगो कर रख दें।
  • इसके बाद अच्छे से धोकर इनको पानी से हटाकर छांव में पानी सूखने तक सूखा लें।
  • फिर सभी सामग्री को अच्छे से रोस्ट (भून) कर लें।
  • सामग्री की मात्रा आप अपने हिसाब से रखें।
  • इसको भूनकर आप इसको मिक्सी में अच्छे से बारीक पीस लें।
  • पीसने के बाद आप सभी सामग्री को सही तरीके से मिला दें।
  • तो लीजिये तैयार है आपका घर पर बना स्वादिस्ट और हेल्थी सेरेलैक।

उपयोग

आप इसको दूध या पानी किसी भी चीज में दे सकते हैं। यदि बच्चा छोटा है तो आप इसको दूध या पानी में 5 से 7 मिनट पका कर भी दे सकते हैं। ध्यान रहे सेरेलैक ज्यादा गाढ़ा न हो। इससे आपके बेबी को कॉन्स्टिपेशन की शिकायत हो सकती है। यदि अपनी एक निजी राय दूँ तो आप सेरेलैक को पकाने के जस्ट बाद इसमें गुड़ का बूरा मिलाएं जिससे इसमें अच्छी मिठास आ जाए। चीनी को अवॉइड करेंगे तो अच्छा रहेगा। ध्यान रहे सेरेलैक पकाते समय इसमें गुड़ का बूरा न डालें। पकाने के बाद ही बूरा डालें।

सेरेलैक के फायदे

यूँ तो घर में बने इस सेरेलैक के फायदे ही फायदे हैं। यदि यह सही मात्रा में दिया जाए तो इसके कोई नुक्सान नहीं हैं। आईये आपको सेरेलैक के कुछ महत्वपूर्ण फायदे बताते हैं।

  • यह एक हेल्थी डाइट है जो कमजोर बच्चों का वजन बढ़ाता है और बच्चों को तंदरुस्त रखने के साथ साथ स्ट्रांग बनाता है।
  • यह खाने के काफी टेस्टी होता है जिससे बच्चे इसको खाना काफी पसंद भी करते हैं।
  • यह बाजार के केमिकल भरी चीजों से कई गुना अच्छा है।
  • इसे नौ रस भी कहा जाता है जो की सभी पौस्टिक चीजों का मिश्रण है, इसलिए यह बच्चे के विकास में पूरा सहयोग करता है।
  • इससे बच्चे को डिहाइड्रेशन जैसी समस्या नहीं होती साथ ही यह एक पूर्ण आहार का काम करता है।
  • इस प्रकार सेरेलैक की फायदे ही फायदे हैं।

और पढ़ें: उत्तराखंड में बनाये जाते हैं पहाड़ी मिठाई अरसे, जानें अरसे बनाने की विधि

Health & Care Life Style Life Style

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Author Name

एक जागरूक नागरिक

Becoming an aware citizen is everyone's responsibility.

social link

  • Facebook
  • Twitter
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
  • June 3, 2026 by एक जागरूक नागरिक बेरोज़गारी, महंगाई, गरीबी — और RBI को पड़ी है नोट बदलने की? सच में यही है अभी की ज़रूरत?
  • June 3, 2026 by एक जागरूक नागरिक Abhijeet Dipke 6 जून को India आ रहे हैं — परिवार को Arrest का डर, फिर भी Jantar Mantar Protest और Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की माँग
  • June 3, 2026 by एक जागरूक नागरिक अंजना ओम कश्यप ने Online Teachers को "दो कौड़ी का" कहा — करोड़ों Students का गुस्सा फूटा
  • May 27, 2026 by एक जागरूक नागरिक Telangana Heatwave Deaths का भारी डेटा Gap: 116 vs 10 - पूरी सच्चाई
  • May 27, 2026 by एक जागरूक नागरिक Dev Kumar Meena और Kuldeep Kumar ने National Record तोड़ा, पर Pole ढोना पड़ा E-Rickshaw में
  • बेरोज़गारी, महंगाई, गरीबी — और RBI को पड़ी है नोट बदलने की? सच में यही है अभी की ज़रूरत?
  • Abhijeet Dipke 6 जून को India आ रहे हैं — परिवार को Arrest का डर, फिर भी Jantar Mantar Protest और Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की माँग
  • अंजना ओम कश्यप ने Online Teachers को “दो कौड़ी का” कहा — करोड़ों Students का गुस्सा फूटा
  • Telangana Heatwave Deaths का भारी डेटा Gap: 116 vs 10 – पूरी सच्चाई
  • Dev Kumar Meena और Kuldeep Kumar ने National Record तोड़ा, पर Pole ढोना पड़ा E-Rickshaw में

Advertisement




©2026 Thehindinews | WordPress Theme by SuperbThemes
Go to mobile version