News Article

Assembly Election 2023 : विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस पर पाक क्रिकेटर ने कसा तंज, कहा कौन है पनौती ?

दानिश कनेरिया

Assembly Election 2023 : हाल ही में पांच राज्यों में हुए चुनाव में से चार राज्यों के परिणाम आ गए हैं। जिसमे से तीन राज्यों ( मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ और राजस्थान) में बीजेपी का परचम लहराया है। कांग्रेस की इस हार को सभी विपक्षियों ने लपक लिया है और इस पर खूब तंज मार रहे हैं। वहीं पकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने भी कांग्रेस पर तंज कसा कि पनौती कौन ?

दोस्तों दानिश कनेरिया अपने ट्वीट के कारण अधिकतर चर्चाओं में बने रहते हैं। जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस की हार पर एक ट्वीट किया जिसमे उन्होंने बिना किसी का नाम लिए पूछा “पनौती कौन?” लोगों ने उनके इस ट्वीट को विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार से जोड़ दिया है। वहीं दानिश के फैन उनके ट्वीट का खूब रिप्लाई कर रहे हैं। साथ ही लोग इस बात पर कई फनी मीम्स बनाकर सोशल मिडिया पर अपलोड कर रहे हैं। जो की काफी वायरल रहे हैं।

कैसे हुई पनौती शब्द की शुरुआत

आईये जानते हैं कि आखिर राजनीति में पनौती शब्द की शुरुआत कैसे हुई और इस शब्द की शुरुआत किसने की। हाल ही में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप में जब इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में खेल रहा था तो उस दौरान वहां हमारे पीएम भी उपस्थित थे। सभी इस बात से भली भाँती परिचित हैं कि इस वर्ष इंडिया वर्ल्ड कप में जीत हासिल नहीं कर पाया। जिसका कारण कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को बताया। जी हाँ कुछ दिनों पहले राहुल गाँधी ने अपनी एक रैली के दौरान कहा कि “अच्छे भले हम जीत रहे थे लेकिन पनौती वहां पहुँच गए” और इसके साथ साथ उन्होंने कहा कि “पीएम मतलब पनौती”।

विधानसभा चुनाव में आये चार राज्यों के परिणाम 3 दिसंबर को जारी हो गए हैं जबकि अभी एक राज्य मिजोरम में मतों की गणना करना बाकी है। चार राज्यों में से तीन राज्य मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी की जीत हुई जबकि एक राज्य तेलंगाना में कांग्रेस को जीत हासिल हुई।

यह भी जानें : अब देवभूमि उत्तराखंड के मदरसों में भी पढ़ाई जाएगी संस्कृत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *