Anchor Boycott : 14 बड़े न्यूज़ एंकरों का I.N.D.I.A. ने किया बॉयकॉट, कहा कि नहीं जायेंगे इनके शो में
नमस्कार, दोस्तों आपने कई चीजों का बॉयकॉट करते सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी न्यूज़ रिपोर्टर का बॉयकॉट होते सुना है। यदि नहीं तो आईये आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं। जी हाँ विपक्षी गटबंधित पार्टी ने कुछ न्यूज़ एंकर का पुरजोर विरोध करते हुए इनका बहिस्कार करने का एलान किया है। पार्टी का कहना है कि कोई भी पार्टी का सदस्य इन एंकर के शो में नहीं जायेगा। इसके साथ ही पार्टी ने इनपर काफी इल्जाम लगाए हैं। आईये आपको इस विषय में पूरी जानकारी देते हैं।
14 न्यूज़ एंकरों का किया बॉयकॉट
कल शाम 14 सितम्बर को विपक्षी दल I.N.D.I.A. में शामिल सभी पार्टियों की बैठक हुई। जिसके दौरान उन्होंने एक बड़े फैसले का एलान किया। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. ने कई बड़े न्यूज़ चैनलों के 14 पत्रकारों का बहिस्कार करने का निर्णय लिया है। इसके लिए विपक्षी दल ने पत्रकारों की एक लिस्ट जारी की है। जिसमे सुधीर चौधरी, अदिति त्यागी और चित्रा त्यागी जैसे कई बड़े एंकर शामिल हैं। I.N.D.I.A. दल ने यह फैसला किया है कि अब वे इन पत्रकारों के शोज में अपने किसी भी सदस्य को नहीं भेजेंगे।
किस किस एंकर का किया है बॉयकॉट
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक्स पोस्ट करके इन सभी एंकरों की लिस्ट साझा की है। आईये जानते हैं विपक्षी दल ने किस किस पत्रकार का बहिस्कार किया है।
- अदिति त्यागी
- अमन चोपड़ा
- अमीश देवगन
- आनंद नरसिम्हन
- अर्णब गोस्वामी
- अशोक श्रीवास्तव
- चित्रा त्रिपाठी
- गौरव सावंत
- नविका कुमार
- प्राची पराशर
- रुबिका लियाकत
- शिव अरुर
- सुधीर चौधरी
- सुशांत सिन्हा
विपक्षियों का पत्रकारों पर आरोप
विपक्षी दल का पत्रकारों पर कई प्रकार के आरोप है। उनका कहना है टीवी मीडिया लम्बे समय से डिबेट के दौरान हमारे प्रवक्ताओं को हिन्दू – मुस्लिम करके परेशां करते हैं और उनके नेताओं को ज्यादा कवरेज नहीं देते हैं। साथ ही विपक्षियों का कहना है कि मीडिया ने राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा का भी बहिस्कार किया। इसके साथ साथ विपक्षी दल ने पत्रकारों कई प्रकार के आरोप लगाए। I.N.D.I.A. दल के इस एलान को लेकर मीडिया वाले भी चुप नहीं रहे। उन्होंने भी इस पोस्ट का खूब रिप्लाई दिया है। वहीं न्यूज़ एंकर अंजना ने भी पत्रकारों के खिलाफ बोला उन्होंने कहा कि कुछ पत्रकार भड़काऊ प्रश्न पूछकर विपक्ष को गुमराह करते हैं।
यह भी जानें : अब देवभूमि उत्तराखंड के मदरसों में भी पढ़ाई जाएगी संस्कृत, लागू होगा NCERT का सिलेबस

हमारे देश के बुरे हाल है । पता नहीं कब आएगा इन सबमें बदलाव……
very good this site very informative