Skip to content
Thehindinews
Thehindinews

  • Home
  • News Article
  • Story
  • Information
  • blog
  • Life Style
  • About Us
  • Contact
Thehindinews
Thehindinews

हर घर तिरंगा अभियान

Har Ghar Tiranga Abhiyaan : क्या है ‘हर घर तिरंगा अभियान’ और क्या हैं इसके उद्देश्य, साथ ही जानें पीएम मोदी जी ने ‘मन की बात’ में क्या कहा

Laxmi Nautiyal, July 31, 2022July 31, 2022

Har Ghar Tiranga Abhiyaan : दोस्तों आपको जानकारी होगी की अब हमारी आजादी का दिवस अर्थात स्वतंत्रता दिवस आने वाला है। इस बार हम स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने वाले हैं। जिसके दौरान हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ शुरू करने की बात कही है। जी हाँ स्वतंत्रता दिवस की इस 75वीं वर्षगांठ पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चलाया जायेगा। आईये आपको इसके विषय में पूरी जानकारी देंगे। साथ ही हम बताएंगे कि 31 जुलाई को पीएम मोदी जी ने ‘मन की बात’ में किन किन बातों पर चर्चा की।

क्या है ‘हर घर तिरंगा अभियान’

‘हर घर तिरंगा अभियान’ की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने की। इस अभियान को खास तौर पर स्वतंत्रता दिवस के सुन्दर अवसर पर चलाया जायेगा। इस अभियान को 13 से 15 अगस्त तक चलाया जायेगा। जी हाँ इस अभियान के अनुसार 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देश के प्रत्येक घरों के ऊपर तिरंगा फेहराया जायेगा। जिसके अंतर्गत सभी सरकारी व निजी प्रतिष्ठान सम्मिलित रहेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के सभी मुख्यमंत्री एवं केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और प्रशासकों के साथ आजादी के इस सुन्दर उत्सव के अंतर्गत इस अभियान की तैयारी को लेकर समीक्षा की है। 

‘हर घर तिरंगा अभियान’ की जानकारी प्रधानमंत्री मोदी जी ने 22 जुलाई को एक टवीट के जरिये दी है। इतना ही नहीं बल्कि मोदी जी ने ‘मन की बात’ में सभी देशवासियों से कहा कि 2 अगस्त से सभी अपने सोशल मीडिया की प्रोफाइल पिक्चर में तिरंगे की फोटो लगाएं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवाशियों के अंदर देशभक्ति को जागृत करना है। साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति लोगों का प्रेम बढ़ाना है। जिससे कि प्रत्येक देशवासी अपने तिरंगे के प्रति लगाव रखे और जनभागीदार का हिस्सा बनें।

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री जी ने क्या क्या बातें कही

दोस्तों 31 जुलाई 2022 को मोदी जी ने फिर एक बार मन की बात कही। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘मन की बात’ का यह 91वां एपिसोड रहा। इस दिन मोदी जी ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के साथ साथ अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की। आईये आपको इसकी जानकारी देते हैं।

‘मन की बात’ के मुद्दे

  • मोदी जी ने अपने राष्ट्रीय ध्वज के विषय में बात करते हुए कहा कि मैं Madam Cama को अवश्य याद करूँगा। जिनका तिरंगे को अकार देने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
  • इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से कहा कि सभी लोग 2 अगस्त से 15 अगस्त तक अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल में तिरंगे की फोटो लगाएं। 2 अगस्त को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि इस दिन पिंगली वेंकैया जी की जन्म जयंती है। उन्होंने बताया कि वेंकैया जी का राष्ट्रीय ध्वज से विशेष सम्बन्ध है। उन्होंने ने ही हमारे राष्ट्रीय ध्वज को डिज़ाइन किया था। इसके साथ साथ मोदी जी ने पिंगली वेंकैया जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • प्रधान मंत्री जी ने कहा कि जुलाई में अच्छा प्रयास हुआ है। जिसके नाम ‘आजादी की रेलगाड़ी और रेलवे स्टेशन’ है। इसका लक्ष्य देशवासियों को आजादी की लड़ाई में भारतीय रेल की भूमिका की जानकारी देनी है।
  • रेलवे के विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि, ‘झारखण्ड के गोमो जंक्शन’ को अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो के नाम से जाना जायेगा। इसका कारण बताते हुए मोदी जी ने कहा कि ‘दरअसल इसी रेलवे स्टेशन पर कालका मेल में सवार हो कर नेताजी ब्रिटिश अफसरों को चकमा देने में सफल हुए थे।
  • इतना ही नहीं बल्कि मोदी जी ने रेलवे से सम्बंधित कई विषयों पर चर्चा की।
  • प्रधानमंत्री जी ने कोरोना के विषय पर भी चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना काल में, आयुष ने अहम् भूमिका निभाई है।
  • उन्होंने कहा कि दुनियाभर में आयुर्वेद और भारतीय औषधियों के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है।
  • इसके साथ साथ उन्होंने आदिवासी समाज के ख़ास मेलों के बारे में भी जानकारी दी।

युवाओं को प्रोत्साहित किया

  • प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश के युवाओं की विशेष प्रशंसा की।
  • कहा की देश के युवा समय समय पर देश को गौरान्वित करते हैं।
  • मोदी जी ने 10वीं और 12वीं के छात्रों को उत्तीर्ण होने पर भी बधाइयाँ दी।
  • इसके बाद उन्होंने देश के युवाओं की तारीफ़ करते हुए पीवी सिंधु, नीरज चोपड़ा और एथलीट सूरज को बधाइयाँ दी।
  • पीवी सिंधु को Singapore Open का पहले खिताब जितने के लिए।
  • नीरज चोपड़ा को World Athletics Championship में सिल्वर मैडल जीतने के लिए।
  • सूरज को Greco Roman Event में गोल्ड मैडल जीतने के लिए।

यह भी जानें : द्रौपदी मुर्मू जी को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहने पर अधीर रंजन ने मानी अपनी गलती, लेकिन उन्होंने माफ़ी मांगने से मना कर दिया

News Article

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Author Name

एक जागरूक नागरिक

Becoming an aware citizen is everyone's responsibility.

social link

  • Facebook
  • Twitter
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
  • July 7, 2026 by Laxmi Nautiyal गरीबी की जड़ ज़्यादा बच्चे या कम संसाधन? पूरा सच जानिए
  • July 6, 2026 by Laxmi Nautiyal दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में सिर्फ 79 दिन में गड्ढे — ₹12,000 करोड़ गए कहां?
  • June 20, 2026 by Laxmi Nautiyal अमेरिका में Data Centers बैन, भारत में खुली छूट — पानी का संकट किसे दिखता नहीं?
  • June 19, 2026 by Laxmi Nautiyal भारत में AIIMS का इतिहास: 1956 से 2026 तक कब बने, किसने बनाए, कितने बने
  • June 19, 2026 by Laxmi Nautiyal छात्रों की गूंज महारैली: कोटा में राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
  • गरीबी की जड़ ज़्यादा बच्चे या कम संसाधन? पूरा सच जानिए
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में सिर्फ 79 दिन में गड्ढे — ₹12,000 करोड़ गए कहां?
  • अमेरिका में Data Centers बैन, भारत में खुली छूट — पानी का संकट किसे दिखता नहीं?
  • भारत में AIIMS का इतिहास: 1956 से 2026 तक कब बने, किसने बनाए, कितने बने
  • छात्रों की गूंज महारैली: कोटा में राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Advertisement




©2026 Thehindinews | WordPress Theme by SuperbThemes
Go to mobile version