Site icon Thehindinews

Har Ghar Tiranga Abhiyaan : क्या है ‘हर घर तिरंगा अभियान’ और क्या हैं इसके उद्देश्य, साथ ही जानें पीएम मोदी जी ने ‘मन की बात’ में क्या कहा

हर घर तिरंगा अभियान

हर घर तिरंगा अभियान

Har Ghar Tiranga Abhiyaan : दोस्तों आपको जानकारी होगी की अब हमारी आजादी का दिवस अर्थात स्वतंत्रता दिवस आने वाला है। इस बार हम स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने वाले हैं। जिसके दौरान हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ शुरू करने की बात कही है। जी हाँ स्वतंत्रता दिवस की इस 75वीं वर्षगांठ पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चलाया जायेगा। आईये आपको इसके विषय में पूरी जानकारी देंगे। साथ ही हम बताएंगे कि 31 जुलाई को पीएम मोदी जी ने ‘मन की बात’ में किन किन बातों पर चर्चा की।

क्या है ‘हर घर तिरंगा अभियान’

‘हर घर तिरंगा अभियान’ की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने की। इस अभियान को खास तौर पर स्वतंत्रता दिवस के सुन्दर अवसर पर चलाया जायेगा। इस अभियान को 13 से 15 अगस्त तक चलाया जायेगा। जी हाँ इस अभियान के अनुसार 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देश के प्रत्येक घरों के ऊपर तिरंगा फेहराया जायेगा। जिसके अंतर्गत सभी सरकारी व निजी प्रतिष्ठान सम्मिलित रहेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के सभी मुख्यमंत्री एवं केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और प्रशासकों के साथ आजादी के इस सुन्दर उत्सव के अंतर्गत इस अभियान की तैयारी को लेकर समीक्षा की है। 

‘हर घर तिरंगा अभियान’ की जानकारी प्रधानमंत्री मोदी जी ने 22 जुलाई को एक टवीट के जरिये दी है। इतना ही नहीं बल्कि मोदी जी ने ‘मन की बात’ में सभी देशवासियों से कहा कि 2 अगस्त से सभी अपने सोशल मीडिया की प्रोफाइल पिक्चर में तिरंगे की फोटो लगाएं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवाशियों के अंदर देशभक्ति को जागृत करना है। साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति लोगों का प्रेम बढ़ाना है। जिससे कि प्रत्येक देशवासी अपने तिरंगे के प्रति लगाव रखे और जनभागीदार का हिस्सा बनें।

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री जी ने क्या क्या बातें कही

दोस्तों 31 जुलाई 2022 को मोदी जी ने फिर एक बार मन की बात कही। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘मन की बात’ का यह 91वां एपिसोड रहा। इस दिन मोदी जी ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के साथ साथ अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की। आईये आपको इसकी जानकारी देते हैं।

‘मन की बात’ के मुद्दे

युवाओं को प्रोत्साहित किया

यह भी जानें : द्रौपदी मुर्मू जी को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहने पर अधीर रंजन ने मानी अपनी गलती, लेकिन उन्होंने माफ़ी मांगने से मना कर दिया

Exit mobile version