Skip to content
Thehindinews
Thehindinews

  • Home
  • News Article
  • Story
  • Information
  • blog
  • Life Style
Thehindinews
Thehindinews

गन्ने का रस : गर्मियों में गन्ने का रस है फायदेमेंद, इंस्टैंट एनर्जी के साथ-साथ इस जूस के हैं कई लाभ

Hindi News, March 19, 2024March 19, 2024

गन्ने का रस : नमस्कार, दोस्तों गर्मियों में गन्ने के जूस की तो बात ही कुछ अलग है। और हो भी क्यों न, आखिर यह तपती गर्मी में किसी शीतल वृक्ष की भाँती सहारा जो देता है। भीषण गर्मी में जब कोई एक ग्लास गन्ने का रस पी लेता है तो उसमे अलग ही एनर्जी और उत्साह भर आता है। या यूँ कह सकते हैं कि गन्ने का जूस एक इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करता है। आपने भी गर्मियों में गन्ने का जूस अवश्य पिया होगा लेकिन क्या आपको पता है गन्ने का जूस किस प्रकार हमारे लिए लाभदायक है। तो चलिए आपको बताते हैं गन्ने के जूस के कुछ फायदे जो गर्मियों में हमारी बॉडी को हेल्थी रखने में बहुत मदद करेगा।

गर्मियों में गन्ने का रस है फायदेमेंद

गर्मियों के मौसम में हमारी बॉडी में पानी की काफी कमी हो जाती है। जिससे बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है और हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे मौसम में हमे शरीर में पानी की मात्रा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गर्मियों में गन्ने का रस काफी प्रचलित रहता है। कहा जाता इसमें कई पौषक तत्व मिले होते हैं जो बॉडी के लिए फायदे मंद होते हैं। तो आईये जानते हैं कि कैसे गन्ने का जूस हमे हेल्थी रखने में मदद करता है।

बॉडी को हाइड्रेट

हमारी बॉडी का हाइड्रेट रहना कितना आवश्यक है ये तो आप जानते ही होंगे। और शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए बॉडी में पानी की मात्रा भरपूर होनी चाहिए। अधिकतर गर्मियों में हमारी बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। ऐसे में अगर आप गन्ने के जूस का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। जी हाँ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गन्ने के जूस में 70 से 75 प्रतिशत पानी की मात्रा पायी जाती है। वहीं 10 से 15 प्रतिशत फाइवर और 13 से 15 प्रतिशत शुक्रोस पाया जाता है। जो बॉडी के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

इंस्टैंट एनर्जी

यदि आप तपती गर्मी से सुस्त पड़े हुए हैं तो आप एक गिलास गन्ने का जूस अवश्य पीएं। गन्ने का जूस आपको तुरंत एनर्जी दे देगा। जिससे आप डबल एक्टिव हो जायेंगे। गन्ने के रस में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन प्रचूर मात्रा में प्राप्त होता है। जो आपकी बॉडी को इंस्टैंट एनर्जी प्रदान करता है।

पाचन में सहायक

गर्मियों अधिकतर भोजन अपच की समस्या सामने आती है। ऐसे में यदि आप रोज गन्ने के रस का सेवन करते हैं तो आप ऐसी समस्याओं से बच सकते हैं। जी हाँ गन्ने के रस में लैक्सटेटिव गुण पाए जाते हैं, जो आपके पेट के ph संतुलन का ध्यान रखता है और आपके पाचन तंत्र को सही रखता है। जिससे आपको कब्ज जैसे समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।

अन्य

  • यह हमारी बॉडी में चर्बी कम करने में फायदेमंद होता है।
  • गन्ने का रस शारीरिक मल के निकास में मदद करके आँतों को साफ करता है।
  • गन्ने का रस मूत्र मार्ग के कीड़ों को हटाने में मदद कर सकता है और मूत्र निकालने की प्रक्रिया को सुचारू रूप से बनाए रख सकता है।
  • अनीमिया के रोगियों के लिए यह काफी लाभदायक माना जाता है।
  • यह हमारी बॉडी में हड्डियों को मजबूत रखने में भी सहयोगी है।

Health & Care Life Style news

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • सरकार पर सवाल उठाए तो नोटिस थमा दिया, पहले साबित कीजिए कि आप ही शंकराचार्य हैं!
  • विवादों के बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: माघ मेले से लेकर POCSO केस तक पूरी कहानी
  • दिल्ली AI Summit 2026: जब तकनीक की चमक से ज़्यादा बातें परेशानियों की बनीं
  • एपस्टीन फाइल्स 2026: 35 लाख पन्नों का खुलासा और बड़े नामों पर उठते सवाल
  • देहरादून मर्डर केस 2026: देहरादून में 15 दिनों में खून की घटनाएँ: जनवरी से फरवरी 2026 तक हुए प्रमुख हत्याकांडों की विस्तृत रिपोर्ट

Advertisement

social link

  • Facebook
  • सरकार पर सवाल उठाए तो नोटिस थमा दिया, पहले साबित कीजिए कि आप ही शंकराचार्य हैं!
  • विवादों के बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: माघ मेले से लेकर POCSO केस तक पूरी कहानी
  • दिल्ली AI Summit 2026: जब तकनीक की चमक से ज़्यादा बातें परेशानियों की बनीं
  • एपस्टीन फाइल्स 2026: 35 लाख पन्नों का खुलासा और बड़े नामों पर उठते सवाल
  • देहरादून मर्डर केस 2026: देहरादून में 15 दिनों में खून की घटनाएँ: जनवरी से फरवरी 2026 तक हुए प्रमुख हत्याकांडों की विस्तृत रिपोर्ट

Advertisement




©2026 Thehindinews | WordPress Theme by SuperbThemes
Go to mobile version