Skip to content
Thehindinews
Thehindinews

  • Home
  • News Article
  • Story
  • Information
  • blog
  • Life Style
  • About Us
  • Contact
Thehindinews
Thehindinews

Loneliest House In The World

Loneliest House In The World : दुनिया का सबसे एकांत और अकेला घर, जानें इससे जुडी दिलचस्प बातें

Laxmi Nautiyal, August 10, 2024August 10, 2024

Loneliest House In The World : नमस्कार, दोस्तों आपने एक से बढ़कर एक बड़े बड़े घरों के बारे में सुना होगा। लेकिन आज हम आपको जिस घर के बारे में बताने जा रहे हैं, शायद आपने उसके बारे में न सुना हो। जी हाँ दरअसल नॉर्वे के पास एक स्कालमेन नामक आइलैंड पर केवल एक मात्र घर बना हुआ है। जो दुनिया का सबसे अकेला घर कहा जाता है। यदि आप भी इस भीड़ भाड़ दुनिया से अलग थलग एकांत में जाना चाहते हैं तो आपके लिए यह घर काफी अच्छा हो सकता है। आईये इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं। जिसके बाद ही आप फैसला करें कि क्या आप सच में कहीं ऐसी एकांत वाली जगह रहना चाहते हैं।

The Loneliest House

दुनिया का सबसे अकेला घर एलिये जो कि स्कालमेन नामक आइलैंड पर बना हुआ है। 1906 में इस घर को बनाया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक इसे 37 लाख रुपये में आइलैंड को नीलामी के लिए रखा गया था, लेकिन इसके दोगुने दाम में करीब 90 लाख देकर इसे एंड्रियाज़ और मोना नाम के पति-पत्नी ने इसे खरीदा और वे यहां छुट्टियां मनाने के लिए आते हैं। हालांकि इस जगह की मरम्मत के लिए वे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे इस घर को एक बार फिर से टिप टॉप बनाना चाहते हैं। जहाँ किसी यात्री के लिए भी सुविधाएं रहे और खुद के लिए भी रहने लायक बने।

The Loneliest House

दुनिया के सबसे अकेले घर की कीमत

दोस्तों यदि आप अपनी भाग दौड़ भरी जिंदगी से दूर कहीं अकेले रहना चाहते हैं तो आपके लिए यह घर अच्छा है। हालाँकि इसके लिए आपको ठीक ठाक रकम भी देनी पड़ेगी। जी हाँ अगर इसके प्राइज़ की बात करें तो यह भारतीय रुपयों में करीब 2.5 करोड़ का है। पर यदि आपको वहां जाने से सुकून मिलता है तो यह रकम उतनी भी ज्यादा नहीं है।

यहाँ जाने के फायदे

इस घर में आपको दूर दूर तक केवल और केवल समुद्र और खाली धरती देखने को मिलेगी। यहाँ से आप समुद्र का 360 डिग्री व्यू ले सकते हैं। यहाँ आपको समुद्र की लहरों की आवाजों और हवा की सनसनाहट के अलावा कुछ सुनने को नहीं मिलेगा। यहाँ न ही आपको कोई डिस्टर्ब करने वाला मिलेगा। और न ही सिटी की सड़को जीता जाम मिलेगा। तेज हॉर्न और बड़े बड़े लाउडस्पीकर की वजाय आपको कुदरती आवाजें सुनने को मिलेगी। सौ बात की बात कहें तो आपको काफी शांति भरा माहौल मिलेगा।

घर के दोनों ओर रेतीले बीच हैं और यहां जरूरी सामान की सप्लाई के लिए जॉन्सपोर्ट पब्लिक मरीना से एक बोट आती है। छोटी नाव की सवारी कर इस घर तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

क्या एक आम आदमी यहाँ रह पायेगा

दोस्तों अभी तक आपने इस घर के बारे में सिर्फ एक पहलू जाना है। आईये आपको दूसरे पहलू से रूबरू करवाते हैं। यदि आपको इसके प्राइस जानने के बाद ये लग रहा है कि यह एक महल या कोई बड़ी हवेली जैसी होगी तो आप गलत सोच रहे हैं। जी हाँ दरअसल इस घर में केवल एक ही कमरा है। जो लकड़ी का बना हुआ है। न केवल इतना बल्कि इस घर में वाशरूम भी नहीं है। इसमें वाशरूम बहार की और बनाया गया है जिसके लिए आपको बहार जाना होगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस प्यारे से घर में आपको नेटवर्क की कोई सुविधा नहीं दी जाएगी। जी हाँ यहाँ आपको बिना नेटवर्क के ही रहना पड़ेगा जो की आज की जेनेरशन के लिए बड़ी चुनौती है।

हमने इस जगह के दोनों पहलू आपके सामने रखे हैं। अब आप सोचिये कि क्या आप जाना और यहाँ रहना पसंद करेंगे। यदि आप पूरा जीवन यहाँ नहीं रह सकते तो आप कितना समय यहाँ पर बिताना चाहेंगे जरूर सोचें।

आखिर क्यों बनाया गया था यह घर

इस घर का निर्माण शिकारियों के लिए किया गया था। यह घर शिकारियों के लिए एक विश्राम स्थल के रूप में बनाया गया था, ताकि वे वहां से आकर अपने शिकार के दौरान आराम कर सकें। उस समय, यह द्वीप विशेष रूप से पफिन (Puffin) नामक पक्षी के शिकार के लिए प्रसिद्ध था, और घर का उपयोग इस उद्देश्य के लिए किया जाता था।

हालांकि इस घर में कोई स्थायी निवासी नहीं रहता है, लेकिन इसे कभी-कभी शिकारियों और मछुआरों द्वारा अस्थायी रूप से उपयोग किया जाता है। आज भी यह घर अकेलेपन का प्रतीक बना हुआ है और लोगों के आकर्षण का केंद्र है।

यह भी जानें : कैक्टस का हत्यारा पक्षी, जानें कि कैसे यह पक्षी कैक्टस को पूर्ण रूप से बदल देता है

blog Information News Article

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Author Name

एक जागरूक नागरिक

Becoming an aware citizen is everyone's responsibility.

social link

  • Facebook
  • Twitter
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
  • July 7, 2026 by Laxmi Nautiyal गरीबी की जड़ ज़्यादा बच्चे या कम संसाधन? पूरा सच जानिए
  • July 6, 2026 by Laxmi Nautiyal दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में सिर्फ 79 दिन में गड्ढे — ₹12,000 करोड़ गए कहां?
  • June 20, 2026 by Laxmi Nautiyal अमेरिका में Data Centers बैन, भारत में खुली छूट — पानी का संकट किसे दिखता नहीं?
  • June 19, 2026 by Laxmi Nautiyal भारत में AIIMS का इतिहास: 1956 से 2026 तक कब बने, किसने बनाए, कितने बने
  • June 19, 2026 by Laxmi Nautiyal छात्रों की गूंज महारैली: कोटा में राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
  • गरीबी की जड़ ज़्यादा बच्चे या कम संसाधन? पूरा सच जानिए
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में सिर्फ 79 दिन में गड्ढे — ₹12,000 करोड़ गए कहां?
  • अमेरिका में Data Centers बैन, भारत में खुली छूट — पानी का संकट किसे दिखता नहीं?
  • भारत में AIIMS का इतिहास: 1956 से 2026 तक कब बने, किसने बनाए, कितने बने
  • छात्रों की गूंज महारैली: कोटा में राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Advertisement




©2026 Thehindinews | WordPress Theme by SuperbThemes
Go to mobile version