Uttarakhand News : वन दरोगा भर्ती के परिणाम हुए जारी, 292 अभ्यर्थियों का हो गया चयन Hindi News, September 14, 2023September 14, 2023 नमस्कार, जैसा कि आप लोगों को जानकारी होगी कि बीते महीने में UKSSSC ने वन दरोगा भर्ती की लिखित व शारीरिक परीक्षाएं संपन्न करवाई थी। जिसके फाइनल परिणामों की सूची अब जारी की गयी है। आयोग द्वारा जारी की गयी इस सूची के अनुसार 292 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जिसमे से 185 पुरुष अभ्यर्थी है और 107 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। वन दरोगा भर्ती के अंतिम परिणाम हुए जारी वन दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन इस वर्ष 2023 में 11 जून को किया गया था। जिसके परिणामों को आयोग ने महज 5 दिनों के भीतर जारी किया था। जिसमे से 615 अभ्यर्थियों को चयनित कर शारीरिक मापजोख के लिए बुलाया गया था। शारीरिक दक्षता के परिणाम भी 31 जुलाई को घोषित किये गए। 256 अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 3 से 11 अगस्त और 359 अभ्यर्थियों की शारीरक परीक्षा 7 और 8 अगस्त को संपन्न करवाने के बाद अभिलेख सत्यापन हुआ। सत्यापन के पश्चात वन दरोगा के अंतिम परिणामों की घोषणा की गयी। 292 अभियर्थियों का हुआ चयन सभी परीक्षाओं को संपन्न करवाने के पश्चात सत्यापन हुआ। जिसके बाद ही आयोग ने अंतिम परिणामों की घोषणा की और साथ ही चयनित छात्रों की सूची जारी की गयी। इसकी जानकारी आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने दी। उन्होंने बताया कि फाइनल रिजल्ट में 292 छात्रों को पूर्ण रूप से चयनित किया गया है जबकि 18 OBC अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों में कमियां पायी गयी है। जिस कारणवश उन्हें अभी चयनित लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। वहीँ जानकारी मिली है कि अभी 6 अभ्यर्थियों का सत्यापन डेंगू या अन्य कारणों से नहीं हो पाया। यह भी जानें : अब देवभूमि उत्तराखंड के मदरसों में भी पढ़ाई जाएगी संस्कृत, लागू होगा NCERT का सिलेबस क्या कहना है कोर्ट का हालाँकि आयोग ने फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है लेकिन अभी यह हाई कोर्ट के दायरे में है। जैसा कि आपको पता है कि आयोग ने 316 पदों पर भर्ती विज्ञप्ति जारी थी। लेकिन कोर्ट में विचाराधीन वाद के अनुसार वन दरोगा के पद पर 211 पदों को ही भरा जाना है। जबकि कोर्ट का यह आदेश भर्ती प्रक्रिया पूरी होने से पहले आ चूका था। यदि ऐसा होता है तो 105 पद शेष रह जायेंगे News Article