Skip to content
Thehindinews
Thehindinews

  • Home
  • News Article
  • Story
  • Information
  • blog
  • Life Style
  • About Us
  • Contact
Thehindinews
Thehindinews

फर्टिलिटी बढ़ाने वाले फूड्स, जिन्हें सर्दियों में खासतौर से करना चाहिए अपनी डाइट में शामिल

Laxmi Nautiyal, January 21, 2024January 21, 2024

Fertility Diet: नमस्कार, दोस्तों जीवन में व्यक्ति का सबसे बड़ा धर्म अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना है। यदि आपका शरीर स्वस्थ है तो आपके जीवन में सब कुछ अच्छा है और यदि आपका शरीर ही स्वस्थ नहीं तो आप किसी भी ख़ुशी का आनंद नहीं ले पाएंगे। जी हाँ दोस्तों और यदि आप फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच रहे हैं तो आपको सबसे पहले अपनी हेल्थ पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जिससे आपको वर्तमान और भविष्य में स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। यदि आप सर्दियों में फॅमिली प्लानिंग का सोच रहे हैं तो हम आपको बताएंगे कि आपको अपनी डाइट में क्या क्या चीजें शामिल करनी चाहिए।

फर्टिलिटी डाइट

यदि आप सर्दियों में कन्सीव करने की सोच रहे हैं तो आपको अपनी हेल्थ का बहुत ख़याल रखना होगा। दोस्तों सर्दियों का मौसम अपने साथ कई परेशानियां लेकर आता है। अगर आप एक हेल्थी डाइट को फॉलो करते हैं तो आपको सर्दियों की इन परेशानियों से कोई अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आईये आपको कुछ हेल्थी डाइट के टिप्स बताते हैं जो न केवल फीमेल को बल्कि मेल को भी फर्टिलिटी के दौरान मदद करेंगे।

  • कद्दू के बीज
  • फैटी फिश
  • नट्स
  • हरी पत्तेदार सब्जियां
  • फल और सलाद

1.कद्दू के बीज

मनुष्य के शरीर में जिंक की मात्रा कम होने से टेस्टोस्टेरोन का स्तर भी कम हो जाता है जिससे पुरुषों के स्पर्म की गुणवत्ता खराब हो जाती है और प्रजनन की क्षमता घट जाती है। कद्दू के बीजों में जिंक और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। मैग्नीशियम मनुष्य की बॉडी में प्रोजेस्ट्रॉन और एस्ट्रोजेन का संतुलन बनाकर रखता है। जो कि पुरुषों के स्पर्म को स्ट्रांग बनाने के लिए जरुरी है।

कद्दू के बीज

2. फैटी फिश

प्रजनन के लिए बॉडी को हेल्थी फैटी सेवन की अधिक आवश्यकता होती है। हेल्थी फैटी सेवन के लिए आप फैटी फिश जैसे सालमन, मैकेरल और सार्डिन फिश का उपयोग अपनी डाइट में कर सकते हैं। इन मछलियों में ओमेगा 3 एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से बॉडी में ब्लड सरकुलेशन बहुत अच्छे से होता है। यह पुरुषों के शुक्राणुओं को अच्छे से विकसित करता है जिससे प्रजनन की संभावनाएं अधिक हो जाती है।

सालमॅन फिश

3. नट्स

यूँ तो हेल्थी डाइट में सभी प्रकार के नट्स शामिल हैं। लेकिन प्रजनन के दौरान यह काफी आवश्यक हैं। ये बॉडी में वसा की मात्रा को बढ़ाता है। इससे स्पर्म की क़्वालिटी काफी अच्छी हो जाती है। एक रिसर्च के दौरान भी इस बात की पुस्टि हुई है कि प्रत्येक दिन नट्स खाने वाले व्यक्ति में प्रजनन क्षमता अधिक पायी जाती है। अखरोट, काजू, बादाम, किशमिश और पिस्ता जैसी चीजें नट्स में शामिल हैं।

नट्स

4. हरी पत्तेदार सब्जियां

मनुष्य की बॉडी के लिए सबसे अधिक लाभदायक हरी सब्जियां है। हरी सब्जियों में आयरन, कैल्शियम, विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं। जो कि महिलाओं में भ्रूण के विकास के लिए अति आवश्यक हैं। वहीं दूसरी ओर हरी सब्जियों में फोलेट प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। जो कि पुरुषों में स्वस्थ और स्ट्रांग स्पर्म को बनाने में सक्षम होता है। ध्यान रखें कि आपको सीज़नेबल सब्जियां ही खानी चाहिए। क्योंकि बिना सीजन वाली सब्जी में कई प्रकार की खाद व दवाइयां मिलाई जाती है।

हरी सब्जियां

5. फल और सलाद

अब खाने में हेल्थी फ़ूड की बात हो और उसमे फल और सलाद ही न हो, ये तो असंभव है। जी हाँ फल और सलाद का हेल्थी फ़ूड में अलग ही स्थान है। जिस प्रकार सीजनेबल सब्जियां प्रजनन में फायदेमंद हैं उसी प्रकार आपको फल भी सीजनेबल ही खाने चाहिए। सर्दियों में संतरा और अनार जैसे फल होते हैं। इनमे विटामिन C प्रचूर मात्रा में मिलता है जो स्पर्म को गतिशील बनाये रखने में मदद करता है। जिससे कन्सीव होने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं खट्टे फल ऑक्सीडेटिव डैमेज से शुक्राणुओं का बचाव करते हैं। और एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं। इससे प्रजनन क्षमता में सुधार होता है।

फल और सलाद

सलाद

हेल्थी डाइट में सलाद का काफी महत्व है। सलाद जैसे शकरकंद, गाजर, चुकंदर और शलजम जैसे सलाद में अच्छी मात्रा में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो शरीर में विटामिन A के रूप में बदल जाता है। विटामिन A प्रजनन हेल्थ के लिए काफी आवश्यक होता है। यह स्वस्थ अंडाणु और शुक्राणु के विकास में सहायता करता है। और प्रजनन में सहयोग करता है।

Life Style

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Author Name

एक जागरूक नागरिक

Becoming an aware citizen is everyone's responsibility.

social link

  • Facebook
  • Twitter
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
  • July 7, 2026 by Laxmi Nautiyal गरीबी की जड़ ज़्यादा बच्चे या कम संसाधन? पूरा सच जानिए
  • July 6, 2026 by Laxmi Nautiyal दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में सिर्फ 79 दिन में गड्ढे — ₹12,000 करोड़ गए कहां?
  • June 20, 2026 by Laxmi Nautiyal अमेरिका में Data Centers बैन, भारत में खुली छूट — पानी का संकट किसे दिखता नहीं?
  • June 19, 2026 by Laxmi Nautiyal भारत में AIIMS का इतिहास: 1956 से 2026 तक कब बने, किसने बनाए, कितने बने
  • June 19, 2026 by Laxmi Nautiyal छात्रों की गूंज महारैली: कोटा में राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
  • गरीबी की जड़ ज़्यादा बच्चे या कम संसाधन? पूरा सच जानिए
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में सिर्फ 79 दिन में गड्ढे — ₹12,000 करोड़ गए कहां?
  • अमेरिका में Data Centers बैन, भारत में खुली छूट — पानी का संकट किसे दिखता नहीं?
  • भारत में AIIMS का इतिहास: 1956 से 2026 तक कब बने, किसने बनाए, कितने बने
  • छात्रों की गूंज महारैली: कोटा में राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Advertisement




©2026 Thehindinews | WordPress Theme by SuperbThemes
Go to mobile version