Skip to content
Thehindinews
Thehindinews

  • Home
  • News Article
  • Story
  • Information
  • blog
  • Life Style
Thehindinews
Thehindinews

द्रौपदी मुर्मू जी को कहा 'राष्ट्रपत्नी'

द्रौपदी मुर्मू जी को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहने पर अधीर रंजन ने मानी अपनी गलती, लेकिन उन्होंने माफ़ी मांगने से मना कर दिया

Hindi News, July 28, 2022July 28, 2022

दोस्तों आपको विदित होगा कि हाल ही में हमारे देश के राष्ट्रपति चयनित हुए हैं। राष्ट्रपति के पद पर द्रौपदी मुर्मू जी को चयनित किया गया है। इसके चलते आपको बता दें कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने राष्ट्रपति जी को ‘राष्ट्रपत्नी’ कह दिया। जिसके बयान में उन्होंने कहा कि ये शब्द गलती से उनके मुँह से निकल गया था। इसके साथ उन्होंने कहा कि वे इस बात को लेकर माफ़ी नहीं मांगेंगे। आईये आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

द्रौपदी मुर्मू जी को कहा ‘राष्ट्रपत्नी’

जानकारी के अनुसार लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कह दिया। इस मामले को लेकर संसद में जमकर हंगामा भी हुआ। इस मामले को लेकर स्मृति ईरानी का कहना है कि कांग्रेस पार्टी और अधीर रंजन महिला विरोधी है। इसके साथ साथ उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर अधीर रंजन को माफ़ी मांगनी चाहिए।

ईरानी ने कहा कि विपक्ष पार्टी को यह बात बर्दाश्त नहीं हो रही है कि कोई आदिवासी महिला राष्ट्रपति पद पर बैठी हैं। यहाँ तक कि उनका कहना है कि कांग्रेस ने तीनों सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर का भी अपमान किया है। इसके चलते संसद में काफी हंगामा हो गया। जिसके कारण संसद की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।

अपनी सफाई में क्या बोले अधीर रंजन

एक तरफ तो भाजपा और पत्रकारों ने अधीर रंजन को द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक बात करने के मामले में घेर लिया है। लेकिन दूसरी ओर अधीर रंजन का कहना है कि यह शब्द उनके मुँह से गलती से निकल गया था। उनका द्रौपदी मुर्मू जी का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। साथ ही उन्होंने कहा कि वे इस मामले को लेकर माफ़ी नहीं मांगेंगे। उनका कहना है कि “माफ़ी मांगने का कोई सवाल पैदा नहीं होता। मैंने गलती से राष्ट्रपत्नी कह दिया था। अब आप इसके लिए मुझे फांसी देना चाहते हैं तो दे सकते हैं। “

अपनी सफाई में अधीर रंजन ने कहा कि यह शब्द निकलने के बाद उन्होंने इस बात को स्पष्ट करने की बहुत कोशिश की, लेकिन तब तक इस बात को एक बड़ा मुद्दा बना दिया गया था। उन्होंने कहा की विपक्षी पार्टी जानबूझकर इस मुद्दे को बढ़ा रहे हैं। और इस छोटी सी बात का पहाड़ बना रहे हैं।

यह भी जानें : किसान की छत से फेंककर हत्या, भाजपा नेता समेत चार पर केस, जानें क्या है मामला

News Article

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • सरकार पर सवाल उठाए तो नोटिस थमा दिया, पहले साबित कीजिए कि आप ही शंकराचार्य हैं!
  • विवादों के बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: माघ मेले से लेकर POCSO केस तक पूरी कहानी
  • दिल्ली AI Summit 2026: जब तकनीक की चमक से ज़्यादा बातें परेशानियों की बनीं
  • एपस्टीन फाइल्स 2026: 35 लाख पन्नों का खुलासा और बड़े नामों पर उठते सवाल
  • देहरादून मर्डर केस 2026: देहरादून में 15 दिनों में खून की घटनाएँ: जनवरी से फरवरी 2026 तक हुए प्रमुख हत्याकांडों की विस्तृत रिपोर्ट

Advertisement

social link

  • Facebook
  • सरकार पर सवाल उठाए तो नोटिस थमा दिया, पहले साबित कीजिए कि आप ही शंकराचार्य हैं!
  • विवादों के बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: माघ मेले से लेकर POCSO केस तक पूरी कहानी
  • दिल्ली AI Summit 2026: जब तकनीक की चमक से ज़्यादा बातें परेशानियों की बनीं
  • एपस्टीन फाइल्स 2026: 35 लाख पन्नों का खुलासा और बड़े नामों पर उठते सवाल
  • देहरादून मर्डर केस 2026: देहरादून में 15 दिनों में खून की घटनाएँ: जनवरी से फरवरी 2026 तक हुए प्रमुख हत्याकांडों की विस्तृत रिपोर्ट

Advertisement




©2026 Thehindinews | WordPress Theme by SuperbThemes
Go to mobile version