Skip to content
Thehindinews
Thehindinews

  • Home
  • News Article
  • Story
  • Information
  • blog
  • Life Style
Thehindinews
Thehindinews

किसान की छत से फेंककर हत्या

Uttarakhand News : किसान की छत से फेंककर हत्या, भाजपा नेता समेत चार पर केस, जानें क्या है मामला

एक जागरूक नागरिक, July 28, 2022July 28, 2022

Uttarakhand News : दोस्तों आजकल के समय में किसी की हत्या की खबर तो जैसे आम बात हो गयी है। किसी भी प्रकार के लालच को लेकर आये दिन ऐसी खबरें देखने को मिल रही है। ऐसी ही एक खबर हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र से मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक कॉम्प्लेक्स में बने दफ्तर में रात को एक किसान ठहरा था। दफ्तर में ठहरे इस किसान की छत से फेंक कर हत्या कर दी गयी है। यह खबर 26 जुलाई की बताई जा रही है। पुलिस अभी भी इस मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है। आईये आपको इसके विषय में पूरी जानकारी देते हैं।

हत्या के आरोप में भाजपा नेता समेत चार पर केस

इस हत्या की जानकारी देते हुए गंगनहर कोतवाली के इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि इमरान पुत्र मुनफैत जो कि गढ़ी सांघीपुर कोतवाली लक्सर के रहने वाले हैं, का शव इकबालपुर गन्ना समिति के पास वाले कांपलेक्स बिल्डिंग के सामने रोड पर मिला। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस ने हत्या के आरोप में एक भाजपा नेता तथा मतस्य सहकारी संघ के चार लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही इनपर किसान इमरान की हत्या के मामले में केस दर्ज कर दिया है। जानकारी के अनुसार हत्या का यह मामला जमीन की लेनदेन से जुड़ा है। हालाँकि पुलिस अभी भी इस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।

मृतक के भाई ने दी तहरीर

हत्या की जानकारी मिलने का पश्चात मृतक किसान इमरान के भाई एनुल ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में एनुल ने बताया कि सोमवार 25 जुलाई को इमरान तीन बजे के करीब रामपुर चुंगी के पास खड़ा था। इसके बाद वहां पर अशोक वर्मा, उमाकांत, शिव कुमार सैनी और बिजेंद्र रुड़की आए। और वह सभी उसके भाई को अपने साथ ले गए।

इसके बाद बुधवार को उन्हें इमरान की हत्या की खबर मिलती है। अशोक वर्मा राज्य मत्स्य सहकारी संघ के अध्यक्ष हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें जिस कांपलेक्स में यह घटना हुई है, वहां अशोक वर्मा का कार्यालय है। जानकारी के अनुसार भाजपा के जिला महामंत्री आदेश सैनी ने बताया कि अशोक वर्मा कभी भी पार्टी के कार्यक्रमों में किसी स्तर पर एक्टिव नहीं थे। हो सकता है उन्होंने प्राथमिक सदस्यता ली हो।

सभी बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके साथ साथ तीन पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गया है। बताया गया है कि इमरान अपनी खेती बाड़ी से जुड़े व्यक्ति थे। पुलिस हत्या की पूरी जानकारी इकठ्ठी कर रही है।

यह भी जानें : उत्तरकाशी की एक महिला ने बंदरों और सूअरों द्वारा किये गए नुक्सान पर काफी सुन्दर रचना की और साथ ही सरकार से इस मामले पर विचार करने की बात कही

News Article

Post navigation

Previous post
Next post

Comment

  1. Sudeep Badola says:
    September 15, 2023 at 12:33 pm

    This news is very important and thank you for inform us to this crime new .
    And keep it up
    Jai hind jai bharat🚩🙏

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Author Name

एक जागरूक नागरिक

Becoming an aware citizen is everyone's responsibility.

social link

  • Facebook
  • Twitter
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
  • June 3, 2026 by एक जागरूक नागरिक बेरोज़गारी, महंगाई, गरीबी — और RBI को पड़ी है नोट बदलने की? सच में यही है अभी की ज़रूरत?
  • June 3, 2026 by एक जागरूक नागरिक Abhijeet Dipke 6 जून को India आ रहे हैं — परिवार को Arrest का डर, फिर भी Jantar Mantar Protest और Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की माँग
  • June 3, 2026 by एक जागरूक नागरिक अंजना ओम कश्यप ने Online Teachers को "दो कौड़ी का" कहा — करोड़ों Students का गुस्सा फूटा
  • May 27, 2026 by एक जागरूक नागरिक Telangana Heatwave Deaths का भारी डेटा Gap: 116 vs 10 - पूरी सच्चाई
  • May 27, 2026 by एक जागरूक नागरिक Dev Kumar Meena और Kuldeep Kumar ने National Record तोड़ा, पर Pole ढोना पड़ा E-Rickshaw में
  • बेरोज़गारी, महंगाई, गरीबी — और RBI को पड़ी है नोट बदलने की? सच में यही है अभी की ज़रूरत?
  • Abhijeet Dipke 6 जून को India आ रहे हैं — परिवार को Arrest का डर, फिर भी Jantar Mantar Protest और Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की माँग
  • अंजना ओम कश्यप ने Online Teachers को “दो कौड़ी का” कहा — करोड़ों Students का गुस्सा फूटा
  • Telangana Heatwave Deaths का भारी डेटा Gap: 116 vs 10 – पूरी सच्चाई
  • Dev Kumar Meena और Kuldeep Kumar ने National Record तोड़ा, पर Pole ढोना पड़ा E-Rickshaw में

Advertisement




©2026 Thehindinews | WordPress Theme by SuperbThemes
Go to mobile version