Skip to content
Thehindinews
Thehindinews

  • Home
  • News Article
  • Story
  • Information
  • blog
  • Life Style
Thehindinews
Thehindinews

world population reached 8 billion

World Population: 8 अरब तक पहुंची दुनिया की आबादी, सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए बढ़ा खतरा, जानें क्या होंगी समस्याएं

Hindi News, November 22, 2022November 22, 2022

World Population: दोस्तों दुनिया में बढ़ती आबादी अपने आप में एक बड़ा मसला है। नवंबर 2022 में दुनिया की आबादी 8 अरब तक पहुँच चुकी है। भारत और चीन के साथ साथ कई देशों की जनसंख्यां में बढ़ौतरी देखने को मिली है। जिसमे भारत पहले स्थान पर है और चीन अभी दूसरे स्थान पर है। वैश्विक आबादी को बढ़ाने में इन दोनों देशों का सर्वाधिक योगदान हैं। आईये आगे जानते हैं बढ़ती आबादी को लेकर एक्सपर्ट्स का क्या कहना है।

वर्ष 2100 में 1040 करोड़ हो सकती है वैश्विक आबादी

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि अभी भी मानव की औसतन आयु करीब 72 वर्ष की है। जबकि 1990 में यह कम रही। उस समय मुकाबले वर्ष 2019 तक औसतन आयु में 9 वर्ष की वृद्धि हुई है। जनसंख्या के वृद्धि दर को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट का मानना है कि वर्ष 2030 तक वैश्विक जनसंख्या दर 850 करोड़ हो जाएगी। 2050 तक 970 करोड़ तक और 2100 में 1040 करोड़ तक पहुँचने का दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट का दावा है कि विश्व भर में अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था, सेहत, अच्छा पोषण और स्वच्छता वैश्विक जनसंख्या वृद्धि का मुख्य कारण रहा है।

बढ़ती आबादी सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा

बढ़ती आबादी को मध्येनजर रखते हुए सार्वजानिक स्वास्थ्य के विषय में चिंतित होना स्वाभाविक ही है। न केवल देश बल्कि विश्व की बढ़ती आबादी सार्वजानिक स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है। यदि जनसंख्या वृद्धि इसी दर से बढ़ती रही तो प्रत्येक व्यक्ति के लिए स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाएं पहुँचाना दुर्लभ हो सकता है। किसी भी महामारी के समय जनसंख्या वृद्धि दर के कारण कई समस्याएं उत्पन्न हो सकते हैं।

जनसंख्या वृद्धि से होंगी समस्याएं

बढ़ती वैश्विक आबादी के कारण विश्व को न केवल स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां बल्कि अन्य कई समस्याओं से जूझना पड़ेगा। व्यक्ति को जीवित रहने के लिए अच्छी वायु, अच्छा वातावरण, खाद्य पदार्थ, शुद्ध जल आदि सभी चीजों की विशेष आवश्यकता होती है। यदि आबादी इसी तरह बढ़ती रही तो सभी लोगों के लिए इन जरुरी चीजों की कमी होना स्वाभाविक हो जायेगा। भोजन की पूर्ती न होना शुद्ध जल का न मिलना और अत्यधिक गर्मी से कई रोगों का पनपना आरम्भ हो जायेगा।

यह भी जानें : शादी के लिए दबाव बनाती थी श्रद्धा, आफताब ने कत्ल कर दिल्ली में जगह-जगह फेंके थे टुकड़े, 6 महीने बाद हुआ खुलासा

News Article

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • अंकिता भंडारी की मौत: क्या इंसाफ पूरा हुआ या सच अब भी छिपा है?
  • दंतेवाड़ा में 63 माओवादी कैडरों का आत्मसमर्पण: बस्तर में शांति की ओर एक बड़ा कदम
  • ट्रंप-मोदी रिश्ते: कहीं नाराज़गी, कहीं तारीफ़ — असल सच क्या है?
  • भारत की राजनीति क्यों हमेशा इतिहास में उलझी रहती है?
  • सकट चौथ व्रत: संतान सुख और संकटों से रक्षा का पावन पर्व

Advertisement

social link

  • Facebook
  • अंकिता भंडारी की मौत: क्या इंसाफ पूरा हुआ या सच अब भी छिपा है?
  • दंतेवाड़ा में 63 माओवादी कैडरों का आत्मसमर्पण: बस्तर में शांति की ओर एक बड़ा कदम
  • ट्रंप-मोदी रिश्ते: कहीं नाराज़गी, कहीं तारीफ़ — असल सच क्या है?
  • भारत की राजनीति क्यों हमेशा इतिहास में उलझी रहती है?
  • सकट चौथ व्रत: संतान सुख और संकटों से रक्षा का पावन पर्व

Advertisement




©2026 Thehindinews | WordPress Theme by SuperbThemes
Go to mobile version