Skip to content
Thehindinews
Thehindinews

  • Home
  • News Article
  • Story
  • Information
  • blog
  • Life Style
Thehindinews
Thehindinews

महादेव परिवार

आखिर क्यों माता पार्वती ने पुत्र कार्तिकेय और महादेव के साथ साथ नारद और विष्णु को दिया श्राप

एक जागरूक नागरिक, October 11, 2024October 11, 2024

नमस्कार, दोस्तों एक बार क्रोध में आकर माता पार्वती ने पुत्र कार्तिकेय और महादेव के साथ साथ विष्णु भक्त नारद और स्वयं विष्णु भगवान् को श्राप दिया था। उनके इस क्रोध के पीछे एक बहुत बड़ा कारण था। तो आईये आज हम जानेंगे कि आखिर माता पार्वती ने कार्तिकेय, महादेव, नारद और विष्णु भगवान् को श्राप क्यों दिया। जानकारी के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।

माता पार्वती ने श्राप क्यों दिया

एक बार माता पार्वती और भगवान् शिव के बीच चौसट का खेल हुआ जिसके दौरान भगवान् शिव, कार्तिकेय, नारद और विष्णु भगवान् ने मिलकर उनसे छल किया और महादेव को इस खेल में विजयी बनाया। इसपर माता क्रोधित हो गयी और सभी को श्राप दे दिया। हालाँकि ये श्राप सम्पूर्ण संसार के लिए लाभकारी साबित हुए। तो आईये इस दिलचस्प कथा को विस्तार पूर्वक पढ़ते हैं।

श्राप देने की कथा

एक समय माता पार्वती और महादेव के बीच में चौसट का खेल हुआ जिसमे महादेव अपना सब कुछ हार गए थे। ऐसे में महादेव शरीर पर पत्तों के वस्त्र पहनकर अपनी एक लीला करने गंगा के किनारे बैठ गए। जब यह बात कार्तिकेय को पता लगी तो वो माता के पास आये और चौसट का खेल खेलकर माता से सभी वस्तुएं जीत गए। और फिर वो पिता महादेव के पास चले गए। ऐसे में माता पार्वती दुखी हो गयी और उन्होंने अपनी पीड़ा अपने प्रिय पुत्र गणेश को बताई। माता के दुःख को कम करने के लिए गणेश जी भी पिता शिव के पास पहुँच गए। जहाँ भ्राता कार्तिकेय, नारद और भगवान् विष्णु भी थे।

उन्होंने चौसट का खेल खेला और सभी चीजें जीतकर अपनी माता के पास लौट आये। ऐसे में माता पार्वती ने कहा कि उनको अपने पिता को भी कैलाश लेकर आना चाहिए था। फिर गणेश जी पिता को वापस कैलाश लाने के लिए चल दिए। महादेव ने वापस आने की शर्त रखी कि देवी पार्वती को उनके साथ पुनः चौसट का खेल खेलना पड़ेगा। माता इस शर्त के लिए तैयार हो गयी।

यह भी जानें : रावण के पैरों के नीचे दबा नीले रंग का व्यक्ति कौन है? जानें हैरान कर देने वाला ये रहस्य

ऐसे मिला श्राप

लेकिन इस बार विष्णु जी पासा बन गए। महादेव ने कहा की हम नया पासा लेकर आये हैं और हम इसी से खेलेंगे। फिर माता ने कहा आपके पास तो कुछ है ही नहीं, किस चीज को लेकर खेलेंगे। तक तक नारद जी ने अपनी वीणा दे दी। जिसको लेकर भगवान् शिव ने खेलना शुरू किया। अब की बार भगवान् जीतने लगे। थोड़ी ही देर में गणेश जी को इस कूटनीति की भनक लग गयी। मातृप्रेमी गणेश जी ने शीघ्र ही ये बात माता को बताई।

यह बात सुनकर माता क्रोध में आ गयी और उन्होंने सभी को श्राप दे दिया। आईये जानते हैं किस प्रकार से माता ने श्राप दिया।

  • भगवान शिव को – अब चूंकि महादेव ने गंगा के तट पर यह लीला रची इसलिए उन्होंने भोलेनाथ को श्राप दिया कि गंगा की धारा का बोझ हमेशा उनके सिर पर रहेगा।
  • नारद मुनि को – माता ने नारद को श्राप दिया कि तुम कभी एक स्थान पर नहीं टिकोगे हमेशा भटकते रहोगे।
  • भगवान विष्णु को – भगवान विष्णु को यह श्राप दिया कि रावण उनका सबसे बड़ा और ताकतवर शत्रु होगा।
  • कार्तिकेय को – माता पार्वती ने अपने पुत्र कार्तिकेय को यह श्राप दिया कि वह हमेशा बाल स्वरूप में ही रहेंगे। 

इस प्रकार माता ने सभी को श्राप दिया। जो कि आगे चलकर सभी के लिए फलीभूत हुए और इस संसार के लिए लाभकारी साबित हुए।

यह भी जानें : शनिवार को शनिदेव पर तेल क्यों चढ़ाते हैं, जानिए क्‍या है कहानी और क्‍या हैं फायदे

Information Story

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Author Name

एक जागरूक नागरिक

Becoming an aware citizen is everyone's responsibility.

social link

  • Facebook
  • Twitter
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
  • June 4, 2026 by एक जागरूक नागरिक PMKVY घोटाला: 14,450 करोड़ रुपए, 90 लाख फर्जी नाम — CAG ने खोली पोल
  • June 3, 2026 by एक जागरूक नागरिक बेरोज़गारी, महंगाई, गरीबी — और RBI को पड़ी है नोट बदलने की? सच में यही है अभी की ज़रूरत?
  • June 3, 2026 by एक जागरूक नागरिक Abhijeet Dipke 6 जून को India आ रहे हैं — परिवार को Arrest का डर, फिर भी Jantar Mantar Protest और Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की माँग
  • June 3, 2026 by एक जागरूक नागरिक अंजना ओम कश्यप ने Online Teachers को "दो कौड़ी का" कहा — करोड़ों Students का गुस्सा फूटा
  • May 27, 2026 by एक जागरूक नागरिक Telangana Heatwave Deaths का भारी डेटा Gap: 116 vs 10 - पूरी सच्चाई
  • PMKVY घोटाला: 14,450 करोड़ रुपए, 90 लाख फर्जी नाम — CAG ने खोली पोल
  • बेरोज़गारी, महंगाई, गरीबी — और RBI को पड़ी है नोट बदलने की? सच में यही है अभी की ज़रूरत?
  • Abhijeet Dipke 6 जून को India आ रहे हैं — परिवार को Arrest का डर, फिर भी Jantar Mantar Protest और Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की माँग
  • अंजना ओम कश्यप ने Online Teachers को “दो कौड़ी का” कहा — करोड़ों Students का गुस्सा फूटा
  • Telangana Heatwave Deaths का भारी डेटा Gap: 116 vs 10 – पूरी सच्चाई

Advertisement




©2026 Thehindinews | WordPress Theme by SuperbThemes
Go to mobile version