Skip to content
Thehindinews
Thehindinews

  • Home
  • News Article
  • Story
  • Information
  • blog
  • Life Style
Thehindinews
Thehindinews

क्या आज भी जिन्दा है रावण की बहन शूर्पणखा, आखिर कैसे बार बार दे रही है सबूत

एक जागरूक नागरिक, June 24, 2024June 24, 2024

नमस्कार, दोस्तों आपने रामायण की कई कहानियां सुनी होगी। जिसमे आपने रावण की बहन शूर्पणखा का भी जिक्र सुना होगा। रामायण में शूर्पणखा का एक जाना माना किरदार रहा है। अगर हम बात करें वर्तमान की तो हमारे भारत में तो शूर्पणखा केवल इतिहास के पन्नों में सिमट के रही है। लेकिन श्री लंका में शूर्पणखा के होने का दावा किया जा रहा है। और न केवल आम इंसान बल्कि लंका की सरकार भी इस बात को मान्यता दे चुकी है। जी हाँ, आईये आज हम आपको लंका में रहने वाली एक औरत से परिचित करवाते हैं जो खुद को शूर्पणखा बता रही है।

आज भी जिन्दा है शूर्पणखा

यदि कोई आपके सामने ऐसी बात करे कि रावण की बहन शूर्पणखा आज भी लंका में एक महिला के रूप में जिन्दा हैं तो शायद आप भी यकीन नहीं करेंगे। और भला यकीन होगा भी कैसे, भला शूर्पणखा कैसे जिन्दा हो सकती है। वो भी एक आम इंसान में एक नयी सख्शियत के साथ। लेकिन दोस्तों इसके बारे में मिली जानकारी के मुताबिक यह बात कई हद्द तक सच है। जी हाँ लंका के बीचों बीच स्थित महियांग्ना में एक महिला गंगा सुदर्शनी हैं जो खुद को शूर्पणखा होने का दावा करती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान गंगा सुदर्शनी ने अपने बारे में कई ऐसी बातें बताई है जो उनके सूर्पणखा होने के सबूत हैं।

खुद को सूर्पणखा बताने के कारण

श्री लंका की यह महिला खुद को यूँ ही सूर्पणखा नहीं कहती है। बल्कि वो इसके कुछ सबूत भी देती हैं। जी हाँ मिली जानकारी के मुताबिक गंगा सुदर्शनी महज 3 वर्ष की थी जबसे उनके भीतर ऐसे लक्षण आने शुरू हो गए। हालाँकि बताया गया कि उनके जन्म के समय से ही उनके नाक और कान में काटने के निशान मौजूद हैं। जब वो केवल 3 वर्ष की थी तो बिना रामायण पढ़े वह रामायण की कई कहानीयाँ सुनाती थी। वहीं जानकारी मिली कि जब वो छोटी थी तो वो अपने पिताजी को कहती थी कि उनको नाक कान में बहुत दर्द हो रहा है जैसे कोई उनके नाक कानों को काट रहा हो।

स्वयं को सूर्पणखा होने का दावा करने वाली इस महिला में कई आंतरिक शक्तियों का वास है। जिनसे यह लोगों की समस्याओं को दूर करती है। इतना ही नहीं बल्कि ये बारिश को करवाने और रोकने की शक्ति भी रखती हैं। इसके साथ साथ ये भूतकाल और भविष्यकाल को देखने की क्षमता भी रखती हैं। ऐसी दैविक शक्तियों और ऐसे सबूतों से लंका के लोग भी इन्हें सूर्पणखा मानते हैं और इनकी खूब पूजा भी करते हैं। और न केवल आम जनता बल्कि श्रीलंका की सरकार और धार्मिक गुरु भी इन्हें सूर्पणखा मानते हैं।

सूर्पणखा कौन थी ?

सूर्पणखा रामायण महाकाव्य में एक महत्वपूर्ण पात्र हैं। वह लंका के राजा रावण की बहन थीं और उनके भाइयों में खर, दूषण, और विभीषण शामिल थे। सूर्पणखा का वास्तविक नाम “मीनाक्षी” था, लेकिन उनकी नाक के आकार के कारण उन्हें सूर्पणखा कहा जाता था, जिसका अर्थ है “कटी हुई नाक”।

रामायण में सूर्पणखा की मुख्य भूमिका तब आती है जब वह पंचवटी में राम, सीता और लक्ष्मण से मिलती है। सूर्पणखा राम से विवाह करने की इच्छा व्यक्त करती है, लेकिन राम उसे विनम्रता से मना कर देते हैं। इसके बाद वह लक्ष्मण से विवाह का प्रस्ताव करती है, लेकिन लक्ष्मण भी उसे ठुकरा देते हैं। क्रोधित होकर सूर्पणखा सीता पर हमला करने की कोशिश करती है, तब लक्ष्मण उसकी नाक और कान काट देते हैं।

सूर्पणखा की इस अपमानजनक घटना के बाद, वह अपने भाइयों खर और दूषण से सहायता मांगती है, जो बाद में राम और लक्ष्मण के साथ युद्ध में मारे जाते हैं। अंततः, सूर्पणखा अपने भाई रावण से शिकायत करती है और उसे सीता का अपहरण करने के लिए प्रेरित करती है, जो रामायण के केंद्रीय कथानक का एक प्रमुख मोड़ बनता है।

सूर्पणखा का चरित्र रामायण में मुख्यतः नकारात्मक रूप में चित्रित किया गया है, लेकिन वह कथा को आगे बढ़ाने और विभिन्न घटनाओं को जोड़ने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

यह भी जानें : भगवान शिव के कुछ महत्वपूर्ण अवतार के बारे में जानें

Information News Article Story

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Author Name

एक जागरूक नागरिक

Becoming an aware citizen is everyone's responsibility.

social link

  • Facebook
  • Twitter
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
  • June 4, 2026 by एक जागरूक नागरिक PMKVY घोटाला: 14,450 करोड़ रुपए, 90 लाख फर्जी नाम — CAG ने खोली पोल
  • June 3, 2026 by एक जागरूक नागरिक बेरोज़गारी, महंगाई, गरीबी — और RBI को पड़ी है नोट बदलने की? सच में यही है अभी की ज़रूरत?
  • June 3, 2026 by एक जागरूक नागरिक Abhijeet Dipke 6 जून को India आ रहे हैं — परिवार को Arrest का डर, फिर भी Jantar Mantar Protest और Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की माँग
  • June 3, 2026 by एक जागरूक नागरिक अंजना ओम कश्यप ने Online Teachers को "दो कौड़ी का" कहा — करोड़ों Students का गुस्सा फूटा
  • May 27, 2026 by एक जागरूक नागरिक Telangana Heatwave Deaths का भारी डेटा Gap: 116 vs 10 - पूरी सच्चाई
  • PMKVY घोटाला: 14,450 करोड़ रुपए, 90 लाख फर्जी नाम — CAG ने खोली पोल
  • बेरोज़गारी, महंगाई, गरीबी — और RBI को पड़ी है नोट बदलने की? सच में यही है अभी की ज़रूरत?
  • Abhijeet Dipke 6 जून को India आ रहे हैं — परिवार को Arrest का डर, फिर भी Jantar Mantar Protest और Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की माँग
  • अंजना ओम कश्यप ने Online Teachers को “दो कौड़ी का” कहा — करोड़ों Students का गुस्सा फूटा
  • Telangana Heatwave Deaths का भारी डेटा Gap: 116 vs 10 – पूरी सच्चाई

Advertisement




©2026 Thehindinews | WordPress Theme by SuperbThemes
Go to mobile version