Google Map: इस प्रकार गूगल मैप में जोड़ें अपने घर, ऑफिस या दुकान का एड्रेस और चौंका दें सबको Hindi News, June 22, 2024June 22, 2024 Google Map: नमस्कार,दोस्तों आजकल के समय में गूगल के पास हमारे लगभग सभी प्रश्नों का जवाब है। ऐसे में हमे चाहे देश के बारे में जानना हो या इतिहास का पता करना हो और चाहे किसी के घर का पता करना हो। ऐसी सभी चीजों गूगल हमारी मदद करता है। आपने भी कभी न कभी गूगल मैप का यूज़ किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप भी गूगल मैप में अपने घर का एड्रेस जोड़ सकते हैं। जी हाँ अगर आप चाहे तो आप अपने घर दुकान या ऑफिस का एड्रेस गूगल मैप में जोड़कर सबको चौंका सकते हैं। तो आईये जानते हैं किस प्रकार गूगल मैप में जोड़ें अपने घर, ऑफिस या दुकान का एड्रेस और चौंका दें सबको। गूगल मैप पर कैसे ऐड करें अपना एड्रेस किस प्रकसर आप गूगल मैप पर अपना एड्रेस जोड़ सकते हैं, आईये आपको स्टेप बाय स्टेप इसकी जानकारी देते हैं। सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप पर गूगल मैप के ऐप को ओपन कर लेना है। ध्यान रहे कि आपका गूगल मैप ऐप अपडेट अवश्य हो। इसके बाद आपको नीचे की ओर 4th नंबर पर contribute के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जायेगा। इसमें आपको Add place का ऑप्शन दिखेगा। इसको क्लिक करने के बाद आपके सामने आपकी डिटेल को भरने का विकल्प आएगा। अब आपने जिस भी जगह को गूगल मैप में ऐड करना हो उसकी जानकारी भर दीजिये। अब नीचे Edit map location पर क्लिक कीजिये और जहाँ की आपने लोकेशन ऐड करने हो उसे उस लाल बिंदु के नीचे ला दीजिये। अब सबसे ऊपर OK को दबा दीजिये। और आपकी लोकेशन गूगल मैप पर ऐड हो गयी। अब यदि आप अपनी दुकान या ऑफिस का एड्रेस ऐड कर रहे हैं तो फोटो और मोबाइल नंबर जैसी चीजें भी ऐड करें। इसके साथ साथ आप समय भी ऐड करें कि कब दुकान खुली रहेगी और कब बंद। इस प्रकार आप आसानी से किसी भी जगह का एड्रेस गूगल मैप में ऐड कर सकते हैं। गूगल मैप में अपने घर या दुकान का एड्रेस ऐड करने के फायदे सुविधाजनक नेविगेशन: आपके दोस्त, परिवार, और ग्राहक आसानी से आपके स्थान पर पहुँच सकते हैं। वे गूगल मैप्स का उपयोग करके आपका पता खोज सकते हैं और सही मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसायिक दृश्यता बढ़ाना: यदि आप अपने व्यवसाय का पता गूगल मैप्स में जोड़ते हैं, तो यह आपके व्यवसाय को अधिक लोगों तक पहुँचाने में मदद करता है। संभावित ग्राहक आपके व्यवसाय को आसानी से खोज सकते हैं। समीक्षाएं और रेटिंग्स: ग्राहक आपके व्यवसाय की समीक्षा और रेटिंग दे सकते हैं, जो आपके व्यवसाय की साख और विश्वास को बढ़ाता है। स्थानीय खोज परिणामों में सुधार: आपका व्यवसाय गूगल के स्थानीय खोज परिणामों में दिखाई देगा, जिससे आपके व्यवसाय की स्थानीय दृश्यता बढ़ेगी। यह विशेष रूप से तब महत्वपूर्ण है जब लोग ‘अपने नजदीक’ व्यवसाय खोज रहे हों। व्यवसाय की जानकारी: आप अपने व्यवसाय की विस्तृत जानकारी जैसे कि संपर्क नंबर, कार्य समय, वेबसाइट लिंक आदि जोड़ सकते हैं। इससे ग्राहक को आपके व्यवसाय के बारे में संपूर्ण जानकारी मिलती है।डायरेक्शन्स और ट्रैफिक अपडेट्स: ग्राहक गूगल मैप्स पर आपके स्थान के लिए डायरेक्शन्स और ट्रैफिक अपडेट्स देख सकते हैं, जिससे उन्हें आपके स्थान पर आने में आसानी होगी।फोटो और वीडियो अपलोड करना: आप अपने व्यवसाय की फोटो और वीडियो अपलोड कर सकते हैं, जिससे ग्राहक को आपके व्यवसाय का बेहतर अंदाज़ा हो सकता है।सामाजिक प्रमोशन: गूगल मैप्स पर दिखाई देने से आपका व्यवसाय अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी प्रमोट हो सकता है, जिससे आपकी ऑनलाइन उपस्थिति और बढ़ेगी।एड्रेस वैलिडेशन : गूगल मैप्स में एड्रेस जोड़ने से आपके स्थान का एड्रेस वैलिडेट हो जाता है, जो विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं (जैसे कि ई-कॉमर्स डिलीवरी) के लिए उपयोगी है। इन फायदों के कारण, गूगल मैप्स में अपने घर या व्यवसाय का एड्रेस जोड़ना एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। Google Map यदि हम किसी अनजान शहर या अनजान लोकेशन पर मौजूद हैं और हमें रास्ते की सटीक जानकारी नहीं है तो हम गूगल मैप का यूज़ करके अपने सही एड्रेस पर पहुँच सकते हैं। गूगल मैप लगभग सभी एंड्राइड मोबाइल में मौजूद रहता है। इसका उसे करना कोई कठिन कार्य नहीं है। जिस एड्रेस पर आपको जाना है आप इसमें सर्च करके आसानी से पहुँच सकते हैं। बल्कि गूगल मैप आपको आसान से भी आसान रास्ता ढूंढ का दे देगा। यह भी जानें : Cactus Killer Bird: कैक्टस का हत्यारा पक्षी, जानें कि कैसे यह पक्षी कैक्टस को पूर्ण रूप से बदल देता है Information News Article