Skip to content
Thehindinews
Thehindinews

  • Home
  • News Article
  • Story
  • Information
  • blog
  • Life Style
Thehindinews
Thehindinews

Uttarkashi_ उत्तरकाशी में पत्रकार राजीव प्रताप का शव मिला_ परिवार और पत्रकारिता जगत में शोक

Uttarkashi: उत्तरकाशी में पत्रकार राजीव प्रताप का शव मिला: परिवार और पत्रकारिता जगत में शोक

Hindi News, September 28, 2025September 28, 2025

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले के जोशियाड़ा बैराज के पास पत्रकार राजीव प्रताप का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। राजीव प्रताप उत्तरकाशी के एक स्थानीय प्लेटफ़ॉर्म ‘दिल्ली उत्तराखंड लाइव’ से जुड़े थे और स्थानीय सामाजिक मुद्दों को उजागर करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे थे।

घटना की जानकारी

सूत्रों के अनुसार, राजीव प्रताप रविवार की सुबह जोशियाड़ा बैराज के पास मृत पाए गए। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि राजीव प्रताप कुछ दिनों से लापता चल रहे हैं। उनके लापता होने के बाद 10वें दिन रविवार को उनका मृत शरीर मिला है।

राजीव प्रताप उत्तरकाशी जिले के अस्पताल की बदहाली पर रिपोर्टिंग कर चुके थे। उन्होंने अस्पताल में चल रहे भ्रष्टाचार और सुविधाओं की कमी पर वीडियो भी बनाई थी। उनका कहना था कि अस्पताल में लोगों के साथ हो रहे अनुचित व्यवहार को उजागर करना जरूरी है।

कुछ दिनों से मिल रही थी धमकियाँ

उनकी अस्पताल पर बनाई वीडियो सोशल मीडिया में भी खूब चल रही थी। 18 सितम्बर की रात बिना किसी को खबर किये पत्रकार घर से गायब हो गए। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्त की कार लेकर गए थे जो कि अगली सुबह भागीरथी की किनारे मिली। अपनी निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता से वो मशहूर थे,उनकी पत्नी ने बताया कि राजीव को पिछले कुछ समय से धमकियाँ मिल रही थीं।

आखिर ये देश में हो क्या रहा है। जो भी आवाज उठाता है उसको दबाने की इतनी गहरी साजिस क्यों चली जा रही है। यह एक गंभीर सोचने का विषय है।

लेह-लद्दाख में उबाल: राज्य दर्जे और अधिकारों की मांग पर प्रदर्शन हिंसक, कई मौतें और गिरफ्तारियाँ

पत्रकारिता जगत और स्थानीय लोगों का शोक

राजीव प्रताप के निधन से पत्रकारिता जगत और स्थानीय समुदाय में गहरा शोक है। उनके सहयोगियों ने उन्हें निडर और समाज के प्रति समर्पित पत्रकार बताया। स्थानीय लोग भी उनके काम की सराहना कर रहे हैं और उनकी आवाज़ को हमेशा याद रखने का संकल्प ले रहे हैं।

प्रशासन ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार मृत्यू के कारणों की पुष्टि की जा रही है।

News Article

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • सरकार पर सवाल उठाए तो नोटिस थमा दिया, पहले साबित कीजिए कि आप ही शंकराचार्य हैं!
  • विवादों के बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: माघ मेले से लेकर POCSO केस तक पूरी कहानी
  • दिल्ली AI Summit 2026: जब तकनीक की चमक से ज़्यादा बातें परेशानियों की बनीं
  • एपस्टीन फाइल्स 2026: 35 लाख पन्नों का खुलासा और बड़े नामों पर उठते सवाल
  • देहरादून मर्डर केस 2026: देहरादून में 15 दिनों में खून की घटनाएँ: जनवरी से फरवरी 2026 तक हुए प्रमुख हत्याकांडों की विस्तृत रिपोर्ट

Advertisement

social link

  • Facebook
  • सरकार पर सवाल उठाए तो नोटिस थमा दिया, पहले साबित कीजिए कि आप ही शंकराचार्य हैं!
  • विवादों के बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: माघ मेले से लेकर POCSO केस तक पूरी कहानी
  • दिल्ली AI Summit 2026: जब तकनीक की चमक से ज़्यादा बातें परेशानियों की बनीं
  • एपस्टीन फाइल्स 2026: 35 लाख पन्नों का खुलासा और बड़े नामों पर उठते सवाल
  • देहरादून मर्डर केस 2026: देहरादून में 15 दिनों में खून की घटनाएँ: जनवरी से फरवरी 2026 तक हुए प्रमुख हत्याकांडों की विस्तृत रिपोर्ट

Advertisement




©2026 Thehindinews | WordPress Theme by SuperbThemes
Go to mobile version