Site icon Thehindinews

Shraddha Murder Case: शादी के लिए दबाव बनाती थी श्रद्धा, आफताब ने कत्ल कर दिल्ली में जगह-जगह फेंके थे टुकड़े, 6 महीने बाद हुआ खुलासा

Shraddha Murder Case: देश की राजधानी दिल्ली में कुछ महीने पहले हुए Shraddha Murder Case में एक नयी सनसनी खबर सुनने को मिली है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा की हत्या के आरोप में उसके प्रेमी आफताब को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी आफताब ने अपनी प्रेमिका श्रद्धा का बड़ी बेरहमी से क़त्ल किया। और उसके बाद मृत शव के 35 टुकड़े कर दिए। बॉडी के इन टुकड़ों को आफताब ने दिल्ली के कई कोनो में ठिकाने लगाया।

मुंबई में शुरू हुई थी प्रेम कहानी

मिली जानकारी के अनुसार आफताब और श्रद्धा मुंबई के निवासी थे। ये दोनों मुंबई के एक कॉल सेंटर में जॉब करते थे, इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई। धीरे धीरे दोनों में अच्छी दोस्ती हो गयी जिसके बाद दोनों में प्यार भी हो गया। कुछ समय बाद जब दोनों के घरवालों को इस बात की भनक लगी तो वे लोग इनके प्यार का विरोध करने लगे। जिसके चलते आफताब और श्रद्धा मुंबई से अचानक गायब हो गए और दिल्ली आकर रहने लगे। लेकिन श्रद्धा सोशल मिडिया के माध्यम से अपने परिवारजनों से जुडी थी।

श्रद्धा और आफताब

जानें हत्या का पूरा मामला

मई 2022 में जब परिवारजनों की बात श्रद्धा से नहीं हो पायी तो सभी लोग चिंतित हो गए। जिसके बाद वे नवंबर में श्रद्धा की खोज में दिल्ली आये। श्रद्धा के द्वारा बताये गए एड्रेस पर पहुंचे तो फ्लैट में ताला लगा मिला। जिसके तुरंत बाद श्रद्धा के पिता विकास वाकर ने 8 नवंबर को महरौली पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि श्रद्धा की उम्र केवल 26 वर्ष थी और वो हमारे साथ मुंबई ही रहती थी। परिजनों ने श्रद्धा के विषय में सारी जानकारी पुलिस को दी। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आफताब को पकड़ लिया।

श्रद्धा

जिसके बाद आफताब से पूछताछ हुई। पूछताछ में आफताब ने बताया कि श्रद्धा हमेशा उसपर शादी को लेकर दबाव बनाती थी। जिसके कारण उनके बीच काफी लड़ाई झगडे होते रहते थे। जिससे तंग आकर आफताब ने 18 मई को श्रद्धा का गाला घोट कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आफताब ने श्रद्धा की डेडबॉडी के आरी से 35 टुकड़े किये। और एक नया बड़ा फ्रिज खरीद कर बॉडी के टुकड़ों को फ्रिज में स्टोर किया। फिर हर रात टुकड़ों को लेकर दिल्ली में जगह जगह ठिकाने लगाने लगा। अब पुलिस श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स को ढूंढ़ने में जुटी है।

दोस्तों हमारे जीवन में कई लोग आते जाते रहते हैं। लेकिन हमे कभी भी अपने माता पिता की बात न मानकर उनके फैसले के खिलाफ कभी नहीं जाना चाहिए। क्योंकि वो हमारा हित चाहते हैं। और उनको जीवन का अच्छा अनुभव है। इसीलिए हमे कभी उनका विरोध नहीं करना चाहिए। वरना न केवल श्रद्धा बल्कि उसके जैसे कई लोग अपनी ही गलतियों के कारण अपनी जान गवां देते हैं।

यह भी जानें : क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस, जानें पूरी जानकारी

Exit mobile version