Skip to content
Thehindinews
Thehindinews

  • Home
  • News Article
  • Story
  • Information
  • blog
  • Life Style
  • About Us
  • Contact
Thehindinews
Thehindinews

Bollywood : इन बॉलीवुड सितारों ने सरे आम साझा किये अपने बैडरूम सीक्रेट , खुलकर बताये अपने राज

Laxmi Nautiyal, January 18, 2024January 18, 2024

Bollywood : नमस्कार, दोस्तों बॉलीवुड के अभिनेत्री न केवल अपनी फिल्म को लेकर बल्कि अपने निजी मामलों को लेकर भी अधिक चर्चाओं में रहते हैं। और चर्चाओं में हों भी क्यों न आखिर इनके फैंस अपने प्रिय अभिनत्रियों के विषय में पूरी जानकारी रखना चाहते हैं। फिर चाहे वो उनका परसनल मामला या फिर कोई सीक्रेट ही क्यों न हो। जी हाँ इतना ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कुछ सितारे अपने कई सीक्रेट फैंस से खुद साझा करते हैं। कई सितारे बड़े परदे पर काफी रोमांस करते नजर आते हैं पर अपनी निजी लाइफ के रोमांस में को वो सीक्रेट ही रखना चाहते हैं। लेकिन कुछ सितारे खुल्ले आम अपने सीक्रेट्स को किसी न किसी इंटरव्यू के दौरान शेयर कर लेते हैं। फिर चाहे वो बैडरूम के सीक्रेट ही क्यों न हो। आईये आपको बताते हैं किन किन सितारों ने अपने बैडरूम के सीक्रेट शेयर किये हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वर्ष 2018 में हॉलीवुड के अभिनेत्री निक जोनस से शादी की थी। यह शादी दिन में ईसाई रीति-र‍िवाजों से तो रात को हिंदू रीति-र‍िवाजों से हुई थी। प्रियंका और निक अपनी सीक्रेट बातों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। जी हाँ एक बार प्रियंका चोपड़ा ने अपने बैडरूम सीक्रेट में बताते हुए कहा कि पति निक जोनस को सुबह उठते ही उनका चेहरा देखना होता है। जबकि प्रियंका चाहती हैं कि वह सुबह उठकर थोड़ा तैयार होकर किसी के सामने आये। लेकिन निक को उन्हें ऐसे ही देखना पसंद है। हालाँकि प्रियंका को उनकी ये आदत थोड़ा परेशान जरूर करती है। लेकिन उससे कई ज्यादा उनको निक की ये आदत प्यारी लगती है।

रणवीर कपूर और आलिया भट्ट

रणवीर कपूर और आलिया भट्ट

बात अगर बॉलीवुड के क्यूट कपल की हो तो उसमे आलिया और रणवीर भी शामिल हैं। बता दें कि रणवीर आलिया की शादी वर्ष 2022 में संपन्न हुई। ये दोनों सबके सामने अपने प्यार को बे झिझक बयां करते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर ने अपने बैडरूम सीक्रेट का खुलासा करते हुए बताया कि आलिया नींद में पुरे बेड पर घूमती रहती है। रणवीर ने कहा की रात में आलिया का सर कहीं पैर कहीं मिलते हैं। दूसरी ओर उन्होंने अपने बारे में बताया कि वे केवल एक ही जगह पर दुबके रहते हैं।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत 

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत 

शाहीद कपूर बॉलीवुड के चहीते सितारों में से एक हैं। इन्होने 2015 में मीरा राजपूत से शादी रचाई थी। दोनों पति पत्नी का आपसी मेल काफी बढ़िया हैं। ये दोनों आये दिन इंस्टग्राम पे अपनी क्यूट क्यूट वीडियोस अपलोड करते रहते हैं। हालाँकि मीरा राजपूत कोई बॉलीवुड स्टार नहीं हैं। लेकिन वो अपनी निजी बातों को बताने में बिलकुल भी पीछे नहीं हैं। जी हाँ एक बार एक चैट शो के दौरान शाहिद अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ आये थे। शो के इंटरव्यू में शाहिद से उनकी पसंदीदा सेक्स पोजीसन के बारे में पुछा गया। तो शाहिद शर्मा गए और मीरा राजपूत ने जवाब देते हुए कहा कि ये काफी कण्ट्रोल फ्रीक हैं। ये हमेशा मुझसे पूछते हैं कि क्या करना है।

रणवीर सिंह और दीपिका

रणवीर सिंह और दीपिका

वैसे तो रणवीर सिंह अपने अलग ही अंदाज के कारण सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। लेकिन जब फिल्म इंडस्ट्री के क्यूट और बेबाक कपल की बात हो और रणवीर सिंह और दीपिका का जिक्र न हो, ये तो हो ही नहीं सकता। बॉलीवुड के दोनों चहीते रणवीर और दीपिका ने वर्ष 2018 में शादी की थी। दोनों एक दूसरे के लिए अपने प्यार को सबके सामने जाहिर करने में बिलकुल नहीं कतराते।

एक अवार्ड शो के दौरान होस्ट कार्तिक आर्यन ने दीपिका से सवाल करते हुए पूछा कि वह बीएड से किस साइड से नीचे उतरती हैं.जिसके जवाब में दीपिका ने कहा कि वो दाहिने तरफ से उतरती हैं। वहीं इस सवाल का जवाब रणवीर ने कुछ हट के दिया। जब रणवीर से यह सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘राइट और लेफ्ट तो तब होगा न जब मैं उसको बेड से नीचे उतरने दूँ।’ रणवीर का ये जवाब सुनकर दीपिका शर्मा गयी।

करीना और शैफ

करीना और शैफ

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेत्री करीना कपूर और शैफ अली खान ने साल 2012 में शादी की। 2 बच्चे होने के बाद भी ये कपल अपने निजी सीक्रेट सबके सामने शेयर करते आये हैं। करीना एक सेलिब्रिटी कुकिंग शो में गयी थी। शो में वो तान्या धावरी से इंटरव्यू के दौरान अपने बैडरूम के सीक्रेट साझा करती नजर आयी। उन्होंने कहा कि उनको सोने से पहले तीन चीजें अपने साथ चाहिए। जो कि एक पैजामा, एक वाइन की बोतल और शैफ अली खान हैं। जी हाँ उन्होंने बताया कि उनको सोते टाइम शैफ अपने साथ बेड पर चाहिए। यह कहकर करीना हंसने लगीं थी। फिर उन्होंने कहा कि ‘मुझे लगता है कि यह बिल्कुल सही जवाब है और मेरे पास हैम्पर है।‘

blog News Article

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Author Name

एक जागरूक नागरिक

Becoming an aware citizen is everyone's responsibility.

social link

  • Facebook
  • Twitter
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
  • July 7, 2026 by Laxmi Nautiyal गरीबी की जड़ ज़्यादा बच्चे या कम संसाधन? पूरा सच जानिए
  • July 6, 2026 by Laxmi Nautiyal दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में सिर्फ 79 दिन में गड्ढे — ₹12,000 करोड़ गए कहां?
  • June 20, 2026 by Laxmi Nautiyal अमेरिका में Data Centers बैन, भारत में खुली छूट — पानी का संकट किसे दिखता नहीं?
  • June 19, 2026 by Laxmi Nautiyal भारत में AIIMS का इतिहास: 1956 से 2026 तक कब बने, किसने बनाए, कितने बने
  • June 19, 2026 by Laxmi Nautiyal छात्रों की गूंज महारैली: कोटा में राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
  • गरीबी की जड़ ज़्यादा बच्चे या कम संसाधन? पूरा सच जानिए
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में सिर्फ 79 दिन में गड्ढे — ₹12,000 करोड़ गए कहां?
  • अमेरिका में Data Centers बैन, भारत में खुली छूट — पानी का संकट किसे दिखता नहीं?
  • भारत में AIIMS का इतिहास: 1956 से 2026 तक कब बने, किसने बनाए, कितने बने
  • छात्रों की गूंज महारैली: कोटा में राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Advertisement




©2026 Thehindinews | WordPress Theme by SuperbThemes
Go to mobile version